: दुर्ग के विद्यार्थियों ने सड़क पर ट्रैफिक लाइट के खराबी की शिकायत कलेक्टर से की है.
Tue, Dec 24, 2024
दुर्ग के ट्रैफिक सिग्नल खराब, स्टूडेंट्स ने कलेक्टर से की शिकायत - DURG TRAFFIC SIGNAL FAULT cglive24 news
दुर्ग: दुर्ग की नई पीढ़ी ट्रैफिक नियमों और कानून को लेकर बेहद सतर्क है. शहर के व्यस्ततम चौक में से एक मालवीय नगर चौक की ट्रैफिक लाइट खराब है. यहां ट्रैफिक सिग्नल बंद पड़े हैं. जिसकी वजह से आने जाने वाले लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस समस्या पर अन्य किन्ही लोगों की नजर नहीं पड़ी लेकिन हमारे प्रदेश के भविष्य और आने वाली पीढ़ी की नजर इसपर पड़ी. लिहाजा दुर्ग के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से मुलाकात कर अपनी शिकायत की है.cglive24news
[caption id="attachment_8757" align="alignnone" width="300"]
Oplus_131072[/caption]दुर्ग के ट्रैफिक सिग्नल दुरुस्त कराने की मांग: दुर्ग के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से मिले और ट्रैफिक सिग्नल की समस्या को दुरुस्त कराने की मांग की है. बच्चों ने बताया कि उन्हें सड़क पार करते वक्त काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस वजह से वे कई बार दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं.
मालवीय नगर चौक के सिग्नल पिछले कुछ दिनों से बन्द पड़े हैं. हमें इन सिग्नल के कारण समस्या हो रही है. फर्राटे से दौड़ रहे तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क पार करने में बड़ी समस्याएं होती है. इस वजह से स्कूल पहुंचने में विलम्ब हो जाता है- समृद्धि सूर्यवंशी, छात्र
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर हो कार्रवाई: दुर्ग के स्कूली छात्रों ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की है. छात्र छात्राओं की कलेक्टर से शिकायत थी कि ड्राइवर बेतरतीब तरीके से वाहन चलाते हैं. जिसकी वजह से कई बार दुर्घटनाएं हो जाती है. इसके अलावा कई ड्राइवर और लोग सड़क पर बेतरतीब तरीके से थूकते हैं. बिना देखे सड़क पर थूक देते हैं जिससे हमारी पोशाक खराब हो जाती है. ऐसे में इन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
: सनातनी प्रखर वक्तागौतम खट्टर जी की धर्म सभा का पोस्ट का विमोचन दुर्ग में किया गया (27 दिसंबर को राष्ट्रीय चेतना गोष्ठी का आयोजन
Mon, Dec 23, 2024
cglive24 newsसनातनी प्रखर वक्तागौतम खट्टर जी की धर्म सभा का पोस्ट का विमोचन दुर्ग में किया गया(27 दिसंबर को राष्ट्रीय चेतना गोष्ठी का आयोजन)
छत्तीसगढ़ में पहली बार आयुर्वेद दुर्ग भिलाई के तत्वाधान में 27 दिसंबर 2024 दिन शुक्रवार को शाम 4:00 बजे वैदिक सनातनी हिंदू शेर,सनातन महासंघ के संस्थापक वह अध्यक्ष माननीय श्री गौतम खट्टर जी का आगमन हो रहा है[caption id="attachment_8757" align="alignnone" width="300"]
Oplus_131072[/caption]उक्त आशय की जानकारी आयोजन के संयोजक मनोज ठाकरे एवं शिविर संचारक कृष्णमूर्ति ने देते हुए बताया गौतम खट्टर जी के आगमन को लेकर वैदिक सनातनी हिंदू संगठनों में भारी उत्साह उनको सुनाने के लिए दिखाई दे रहा है आयोजन की व्यवस्था को लेकर आर्यवीर दल के पदाधिकारी सतत दुर्ग जिले में भ्रमण कर रहे हैं बैठ के ले रहे हैं कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन धार्मिक संगठन एवं सामाजिक संगठनों से लगातार भेंट कर रहे हैं आर्य वीर दल के विशेष प्रयास से प्रदेश के माननीय गृह मंत्री विजय शर्मा जी की अनुशंसा से माननीय गौतम खट्टर जी को छत्तीसगढ़ राज्य का राज्य अतिथि का दर्जा दिया जा रहा है
इस आयोजन को लेकर आज आर्य समाज के क्रांति आर्य प्रतिनिधि सभा के सभागार में गौतम खट्टर जी की धर्म सभा केआयोजन का पोस्टर विमोचन किया गयादिनांक 27 अक्टूबर को माननीय गौतम खट्टर जी स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय चेतना गोष्ठी में__सनातन धर्म के प्रति भ्रांतियां एवं समाधान विषय पर विशाल राष्ट्रीय चेतना गोष्टी, व धर्म सभा को दुर्ग के ओम परिसर स्थित घनश्याम सिंह आर्य महाविद्यालय ग्राउंड में शायद 4:00 बजे संबोधित करेंगे दिनांक 24 दिसंबर को 6:30 बजे आर्य प्रतिनिधि सभा ओंमपरिसर के सभागार में दुर्ग भिलाई के सभी वैदिक सनातनी हिंदू धार्मिक संगठन मठ मंदिर के प्रमुख हो एवं सामाजिक संगठन के अलावा सभी हिंदू धर्म लंबियों को माननीय खट्टर जी की धर्म सभा को सफल बनाने के लिए एक आवश्यक बैठक रखी गई है[caption id="attachment_7764" align="alignnone" width="300"]
Oplus_0[/caption]आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री अवनी भूषण पूरक एवं आयोजन की संयोजक मनोज ठाकरे एवं समन्वयक कृष्णमूर्ति ने सभी धार्मिक संगठनों सामाजिक संगठनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक संगठन उपस्थित होआज पोस्टर विमोचन के अवसर पर आर्य समाज के छत्तीसगढ़ मंत्री अवनी भूषण पुराण रवि आर्य आयोजन की संयोजक मनोज ठाकरे कृष्णमूर्तिमूर्ति आर्य तुषार आर्य पवन वैष्णव अरुण सावरकर प्रशांत क्षीरसागर किशोर कनोजेहिमांशु आर्य सुश्री नीता चौरसियाकविता आर्य साक्षी आर्य के अलावा विशेष रूप से नशा उन्मूलन उन्मूलन को लेकर छात्रों को जागरूकता देने के लिए श्रेया अंतरराष्ट्रीय क्लब की श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव अशोक आनंद शास्त्री आलोक श्रीवास्तव रजनी मिश्रा बसंती साहू डॉक्टर विक्रम आर्य जगबंधु शास्त्रीप्रमुख रूप से उपस्थित थे