BREAKING NEWS

ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल

11.70 लाख की ठगी, साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दूसरे से अफेयर के शक में हुआ था विवाद

80% झुलसा, घटना CCTV में कैद

के खिलाफ पहली एफआईआर हुई दर्ज

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: दुर्ग के विद्यार्थियों ने सड़क पर ट्रैफिक लाइट के खराबी की शिकायत कलेक्टर से की है.

दुर्ग के ट्रैफिक सिग्नल खराब, स्टूडेंट्स ने कलेक्टर से की शिकायत - DURG TRAFFIC SIGNAL FAULT cglive24 news  दुर्ग: दुर्ग की नई पीढ़ी ट्रैफिक नियमों और कानून को लेकर बेहद सतर्क है. शहर के व्यस्ततम चौक में से एक मालवीय नगर चौक की ट्रैफिक लाइट खराब है. यहां ट्रैफिक सिग्नल बंद पड़े हैं. जिसकी वजह से आने जाने वाले लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस समस्या पर अन्य किन्ही लोगों की नजर नहीं पड़ी लेकिन हमारे प्रदेश के भविष्य और आने वाली पीढ़ी की नजर इसपर पड़ी. लिहाजा दुर्ग के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से मुलाकात कर अपनी शिकायत की है.cglive24news [caption id="attachment_8757" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] दुर्ग के ट्रैफिक सिग्नल दुरुस्त कराने की मांग: दुर्ग के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से मिले और ट्रैफिक सिग्नल की समस्या को दुरुस्त कराने की मांग की है. बच्चों ने बताया कि उन्हें सड़क पार करते वक्त काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस वजह से वे कई बार दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं. मालवीय नगर चौक के सिग्नल पिछले कुछ दिनों से बन्द पड़े हैं. हमें इन सिग्नल के कारण समस्या हो रही है. फर्राटे से दौड़ रहे तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क पार करने में बड़ी समस्याएं होती है. इस वजह से स्कूल पहुंचने में विलम्ब हो जाता है- समृद्धि सूर्यवंशी, छात्र ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर हो कार्रवाई: दुर्ग के स्कूली छात्रों ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की है. छात्र छात्राओं की कलेक्टर से शिकायत थी कि ड्राइवर बेतरतीब तरीके से वाहन चलाते हैं. जिसकी वजह से कई बार दुर्घटनाएं हो जाती है. इसके अलावा कई ड्राइवर और लोग सड़क पर बेतरतीब तरीके से थूकते हैं. बिना देखे सड़क पर थूक देते हैं जिससे हमारी पोशाक खराब हो जाती है. ऐसे में इन लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए.

विज्ञापन

जरूरी खबरें