: भिलाई दुर्ग रौनियार समाज का भब्य मिलन समारोह
Mon, Jan 13, 2025
*भिलाई दुर्ग रौनियार समाज का भब्य मिलन समारोहछत्तीसगढ़ के भिलाई औद्योगिक महानगर में भिलाई रौनियार परिषद के द्वारा भब्य मिलन समारोह दिनाँक- 12.01.2025 को आयोजित किया गया। जिसमे भिलाई एवं दुर्ग ्के आस-पास के रहने वाले रौनियार समाज के भारी संख्या में लोग शामिल हुए। सीजी लाइव 24न्यूज
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विनोद प्रसाद गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय रौनियार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रवण प्रसाद गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गोपाल प्रसाद रौनियार, झारखण्ड के प्रदेश महासचिव श्री बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक प्रसाद गुप्ता, छत्तीसगढ़ के महासचिव श्री मनोहर प्रसाद गुप्ता, संरक्षक श्री अशोक प्रसाद गुप्ता, संरक्षक श्री राज कुमार प्रसाद (गुप्ता )शामिल थे। सभी अतिथियों को मंचासीन करने के उपरान्त फूल माला, पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र, एवं मोमेंटो भेंट कर भब्य स्वागत सम्मान किया गया। सीजी लाइव 24न्यूज
कार्यक्रम को सभी अतिथियों एवं गणमान्य जनों ने संबोधित करते हुए समाज के सभी लोगों को जोड़ने, संगठन को मजबूत करने एवं प्रेम और सहयोग के माध्यम से सभी को जाग्रित करने को कहा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गोपाल प्रसाद रौनियार ने सभी जगहों में कमिटी का गठन करने पर जोर दिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक प्रसाद गुप्ता ने सभी को संगठन से जुड़ने को कहा। सभी को माला की तरह एक सूत्र में गुथने की जरुरत है। जैसे अँगूर जब गुच्छों में रहता है तो उसका कीमत ज्यादा रहता है और ज्यों गुच्छे से अलग होता है उसका कीमत बहुत कम हो जाता है। उसी प्रकार समाज से विहीन लोग भी अस्तित्व विहीन रहते हैं।[caption id="attachment_8757" align="alignnone" width="300"]
Oplus_131072[/caption]राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को संगठन से जोड़ने के साथ समाज के विकास का काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा समाज के अन्दर व्याप कुरीतियाँ हमारे समाज के विकास का सबसे बड़ा बाधक हैं। इन कुरीतियों पर नियंत्रण के लिए सभी को मिलकर ईमानदारी से काम करना होगा। शादी में दहेज का लेन देन समाज में बहुत शर्मनाक है। लड़की वाले हर तरह प्रताड़ना के शिकार हो रहे हैं। लेकिन समय से लड़का लड़की का शादी नहीं करना आज सबसे बड़ी समस्या है। 30 से 40 वर्ष के लड़के कुँवारे हैं कोई लड़की नहीं मिल रही है। अगर समय से शादी कर देते तो यह समस्या नहीं होता। इसलिए सभी अपने बच्चों की शादी समय से करें। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए अपने बच्चों को हर हालत में पढाने को कहा। शिक्षा के बिना समाज या समाज के लोगों का कोई विकास नहीं होगा। धर्मशाला का निर्माण सभी जगहों में हो इसके लिए राष्ट्रीय कमिटी हर तरह का सहयोग करने को तैयार है।
बच्चों एवं महिलाओं का खेल प्रतियोगिता एवं पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम को और रोचक बनाने का काम किया। कार्यक्रम में खानपान की उत्तम व्यवस्था किया गया था।
भिलाई के अध्यक्ष डॉ विनोद प्रसाद गुप्ता, सचिव श्री जग शिव गुप्ता, श्री रमेश प्रसाद गुप्ता उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता अमन गुप्ता वीरेंद्र गुप्ता बम शंकर गुप्ता जुगेश्वर प्रसाद सुशील गुप्ता के एन प्रसाद विद्यांचल गुप्ता दशरथ गुप्ता सुनील गुप्ता प्रमोद प्रसाद भरत साह हरिशंकर शाह शिवकुमार गुप्ता उमाशंकर गुप्ता विष्णु गुप्ता नरेश गुप्ता सभी लोगों की अथक परिश्रम से यह कार्यक्रम सफल हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विनोद प्रसाद गुप्ता ने किया।मंच का संचालन श्री वीरेन्द्र गुप्ता ने किया। श्रीमती प्रमिला गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
अच्छा कार्यक्रम सम्पन्न करने एवं अतिथियों का शानदार स्वागत सम्मान करने के लिए अतिथियों की तरफ से भिलाई-दुर्ग रौनियार कमिटी को बहुत-बहुत धन्यवाद।
: नाले में नवजात शिशु की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। #cglive24
Thu, Jan 9, 2025
भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में गुरुवार को नाले में नवजात शिशु की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। शिवाजी नगर चर्च के पास नाले में गुरुवार दोपहर को नाले की सफाई के दौरान नवजात का शव दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोग जमा हो गए। आनन फानन में खुर्सीपार पुलिस को सूचना दी गई। खुर्सीपार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात शिशु के शव को पीएम के लिए भेजा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।https://youtu.be/kIH0TcjWDBg?si=7KaKV-tTVhrsQoC7मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर लगभग 1 से 2 बजे के बीच खुर्सीपार पुलिस को सूचना मिली कि शिवाजी नगर चर्च के पास स्थित नाले में नवजात शिशु की लाश पड़ी हुई है। सफाई कर्मी नाले की सफाई कर रहे थे इस दौरान नवजात शिशु की लाश सामने आई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि नवजात शिशु नाले में पड़ा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चा किसी की नाजायज संतान रही होगी जिसे पैदा होते ही नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि हाल के दिनों में कोई गर्भवती तो नहीं थी। मोहल्ले वालों ने भी पूछताछ में कुछ जानकारी होने से इनकार किया है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि कोई बाहर से आकर यहां मोहल्ले में नवजात शिशु के शव को फेंककर चला गया होगा। फिलहाल खुर्सीपार पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवजात शिशु के शव को पीएम के लिए भेजा गया। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
: टाऊन शिप फारेस्ट एवेन्यू रोड पर मारुति कार में शॉट शर्किट से लगी#cglive24
Thu, Jan 9, 2025
भिलाई में एक चलती हुई वैन कार में आग लग गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची और आग को बुझाया वैन पूरी तरह से जलकर राख हो गई। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[caption id="attachment_9183" align="alignnone" width="181"]
Oplus_16909346[/caption][caption id="attachment_8757" align="alignnone" width="300"]
Oplus_131072[/caption]
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला भिलाई टाउनशिप में फॉरेस्ट एवेन्यू रोड का है। यहां गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब के व्यक्ति वैन कार लेकर जा रहा था। उसे गाड़ी चलाने के दौरान ही कुछ जलने की तेज दुर्घगंध आई। उसने कार को रोका और नीचे उतरकर उसे चेक किया।
https://youtu.be/M6VvzukJ9KY?si=APJYRWZ7f1eTypY5
ड्राइवर का कहना है कि वो कार में कहां से जलने की बदबू आ रही है उसे देख ही रहा था कि अचानक पूरी कार में आग फैल गई। इससे वो डर करके दूर भागा। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत डायल 112 को फोन करके पुलिस को सूचना दी। भिलाई नगर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची।
भिलाई में एक चलती हुई वैन कार में आग लग गई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची और आग को बुझाया वैन पूरी तरह से जलकर राख हो गई। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।https://youtu.be/kIH0TcjWDBg?si=wASD3Rf0-VzjNs15
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला भिलाई टाउनशिप में फॉरेस्ट एवेन्यू रोड का है। यहां गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब के व्यक्ति वैन कार लेकर जा रहा था। उसे गाड़ी चलाने के दौरान ही कुछ जलने की तेज दुर्घगंध आई। उसने कार को रोका और नीचे उतरकर उसे चेक किया।
ड्राइवर का कहना है कि वो कार में कहां से जलने की बदबू आ रही है उसे देख ही रहा था कि अचानक पूरी कार में आग फैल गई। इससे वो डर करके दूर भागा। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत डायल 112 को फोन करके पुलिस को सूचना दी। भिलाई नगर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची।