: छत्तीसगढ़ में शराब दुकानें होंगी बंद, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया ये बड़ा एलान …
Thu, Sep 7, 2023
रायपुर। पूरे देश भर में कल 7 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाने वाली है। इस त्यौहार को लेकर पूरे देश भर के मंदिरों में जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का हर कोई इंतजार कर रहा है। वहीँ इस त्यौहार को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए कहा है कि 7 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस रहेगा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिये इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट कर लिखा – राज्य शासन द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 7 सितंबर को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य हेतु ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया गया है। इस दौरान प्रदेश में स्थित समस्त देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, होटल, बार, क्लब, भांग एवं भांग घोटा की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी।बता दें कि इस बार कृष्ण जन्माष्टमी दो दिन मनाई जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि आज 6 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी रहेगी वहीँ ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि सात सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक़, मथुरा में जन्माष्टमी भाद्रप्रद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को अर्द्धरात्रि व्याप्ति में मनाते हैं। ऐसे में इस साल 2023 में जन्माष्टमी 6 सितंबर बुधवार को मनाना ही सही है। शास्त्रों के अनुसार, जन्माष्टमी दो तरह से ही मनाते हैं, इसमें पहला स्मार्त और दूसरा वैष्णव जन्माष्टमी है।जन्माष्टमी के लिए अष्टमी तिथि अर्द्धरात्रि में हो और दूसरे दिन भी हो, उसके साथ पहले दिन रोहिणी नक्षत्र हो, जैसा कि इस साल है। ऐसे में जन्माष्टमी पहले दिन मनाई जाती है। इस वर्ष भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि 6 सितंबर को दोपहर 03:37 दोपहर से 7 सितंबर को 04:14 दोपहर तक है और रोहिणी नक्षत्र 6 सितंबर को 09:20 सुबह से 7 सितंबर को 10:25 सुबह तक है।
Cglive24 news
: मोहन भागवत के बयान पर आबकारी मंत्री लखमा का पलटवार, कहा..”INDIA” गठबंधन के बाद BJP के पेट में तकलीफ शुरू हो गयी है,नेता प्रतिपक्ष का कहा…
Sun, Sep 3, 2023
मोहन भागवत के बयान पर आबकारी मंत्री लखमा का पलटवार, कहा..”INDIA” गठबंधन के बाद BJP के पेट में तकलीफ शुरू हो गयी है,नेता प्रतिपक्ष का कहा…
रायपुर 3 सितंबर 2023। छत्तीसगढ़ में चुनावी साल में राजनेता प्रदेश से लेकर दिल्ली तक मुद्दो पर बयान देकर एक-दूसरे पर निशाना साध रहे है। ताजा मामला मोहन भागवत के “INDIA” गठबंधन पर दिये बयान का है। जिस पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने पलटवार करते हुए कहा कि इंडिया के गठबंधन से सबका दिमाग पंचर हो गया है। मोहन भागवत कब क्या बोलते है, कब क्या करते है, उन्हें खुद पता नही होता। लोग “INDIA” का नाम सुनकर खुश होते हैं। लेकिन मोहन भागवत का ऐसा बयान निंदनीय है। आबकांरी मंत्री लखमा ने कहा कि ये लोग समाज को बांटने का काम करते है, इसलिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की। इंडिया गठबंधन के बाद से बीजेपी के पेट में तकलीफ हो रही है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ मेंचुनावी बिगुल बज चुका है। ऐसे में चुनावी संग्राम में हजर एक राजनेता अपने प्रतिद्वंदी को घेरने में जुटा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार को घेरने के लिए सभी विपक्षी पार्टियों ने “INDIA” गठबंधन के बैनर तले एकजुटता से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार कर रहे है। ऐसे में इंडिया गठबंधन पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का बयान सामने आया है। कवासी लखमा ने मोहन भागवत के बयान पर पलटवार किया है।लखमा ने कहा कि”INDIA” गठबंध से बीजेपी के पेट में तकलीफ शुरू हो गयी है। उन्होने का कि “INDIA” गठबंधन कों लेकर जिस तरह से मोहन भागवत ने बयान दिया है, वो निदंनीय है। सत्ता की कुर्सी पाने के लिए बीजेपी लोगों को बांटनें का काम करती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी सबको जोड़कर देश का विकास करने की सोच के साथ काम करती है। दरअसल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा बयान दिया था। मोहन भागवत ने कहा था कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है। भले ही कुछ लोग इसे स्वीकार करें या फिर नहीं लेकिन यह सच्चाई है।
आरएसएस चीफ ने यह बात नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कही। आरएसएस चीफ का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब मुबंई में “INDIA” गठबंधन की बैठक चल रही थी। उनके इस बयान सियासी सरगर्मी बढ़ा गया है।आबकारी मंत्री लखमा यहीं नही रूके उन्होने बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के चुनावी स्टैंड वाले बयान पर भी पलटवार किया। लखमा ने कहा कि हम जनता के लिए चुनाव करते हैं। बीजेपी अपने उद्योगपति मित्र और उनके परिवार के लिए चुनाव करते हैं। यही अंतर है कांग्रेस पार्टी में। लोकतंत्र में चुनाव लड़ना है और जनता के बीच जाना है। आमजनता, किसान, मजदूर की सरकार है कांग्रेस मुख्यमंत्री आम आदमी
Cglive24 News