इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि मान.श्री अरुण साव : कबीर आश्रम सेलूद में दो दिवसीय संत समागम एवं भंडारा का आयोजन किया
कबीर आश्रम सेलूद में दो दिवसीय संत समागम एवं भंडारा का आयोजन किया गया था। संत समागम का समापन रविवार को साहित्व वेदांताचार्य सुकृत शास्त्री साहेब के सानिध्य में सात्विक यज्ञ चौका आरती के साथ संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि मान.श्री अरुण साव जी उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विशेष अतिथि मान.श्री विजय बघेल जी सांसद दुर्ग लोकसभा के आतिथ्य मे संपन्न हुआ ,मुख्यअतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा संत समाज के मार्गदर्शक होते है। संत समाज के।लिए जीते है दूसरों के लिए जीते है। संत कबीर ने दुनिया के सामने अपना विचार रखा उन्होंने कहा है कि जीवन में किस तरह ब्यहार करना है यह सिखाया है। आज के समय में कबीर साहेब की वाणी सबसे ज्यादा प्रासंगिक है। समाज जब तक एकजुट नहीं होगा। तब तक तरक्की नहीं हो सकता है। कबीर आश्रम सेलूद में अभाव के बाद भी समाज में जागृति और विचार आए उसके लिए कबीर आश्रम सेलूद में लगातार संत समागम का आयोजन होते आ रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कबीर आश्रम की मांग पर शेड निर्माण के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा किए।सांसद विजय बघेल ने कहा संत कबीर दास जी की वाणी में सात्विकता थी। उनके अनुयायि भारत ही नहीं पूरे विश्व में है। संत के मुख से निकले शब्द जीवन जीने की कला सिखाती है। कबीर दास जी 800 सौ साल पहले साखी लिखी थी वह ऐसा प्रतीत होता है कि आज ही लिखा हुआ है। उनके हर शब्द प्रत्येक मनुष्य को प्रेरणा देता है। उनकी वाणी को संत हम सबके बीच परोसने का काम कर रहे है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीराम साहेब, रमेश साहू, बीडी साहू, दिनेश साहू, डीकेंद्र हिरवानी,खेमलाल साहू, भूपत साहेब, राकेश साहू, संत हीतु साहेब, भन्डारी दीवान संत हीरा साहेब, सुखनंदन साहे, भेलसिंग,भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, रानी बंछोर, लालजी Arsh, टामन साहू, कृष्ण कुमार साहू, प्यारेलाल साहू, यशवंत साहू, छोटू साहेब,डेहरदास, उपस्थित थे।
विज्ञापन