BREAKING NEWS

जानें सोमवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

सोमवार के दिन 3 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा - साय

मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सेक्टर 9 हनुमान मंदिर ग्रेट खली को देखने के लिए भारी भीड़ उम : द ग्रेट खली” ने सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में किया अभिषेक,

भिलाई पहुंचे “द ग्रेट खली” ने सेक्टर-9 हनुमान मंदिर में किया अभिषेक, कहा-दिव्य शक्ति के दर्शन और भिलाई वासियों के प्रेम से हूं अभिभूतभारतीय WWE दिग्गज “द ग्रेट खली” उर्फ दलीप सिंह राणा को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा सुंदर और व्यवस्थित करवाया गया सेक्टर-9 भिलाई के हनुमान मंदिर प्रांगण बेहद पसंद आया। अंडरटेकर को मात देकर डब्ल्यूडब्ल्यूई में देश का नाम रौशन करने वाले खली ने कहा कि विधायक रिकेश ने कुछ दिन पहले ही इस मंदिर का दर्शन मुझे विडियो कॉल पर जैसै ही कराया मैंने हनुमान जन्मोत्सव में भिलाई आने की ठान ली थी। सचमुच पवनपुत्र हनुमान के इस मंदिर में इतनी दिव्य शक्ति है कि अपने दुबई में आज के का bhर्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मैं हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या को यहां पहुंचा और मंदिर दर्शन पश्चात मुझे आज इस क्षेत्र के लोकप्रिय और सक्रिय युवा विधायक के साथ बजरंगबली का अभिषेक करने का अवसर मिला जिससे मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सेक्टर-9 मंदिर पहुंच कर खली ने भगवान का दर्शन किया तथा चौक पर आयोजित विशाल भक्तजन समूह के बीच हनुमानजी के अभिषेक कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। मंच से उन्होंने युवा शक्तियों से दोनों हाथ उठा कर संकल्प कराया कि सभी लोग किसी बनना प्रकार के नशा से दूर रहते हुए देश और अपने भविष्य के निर्माण में सकारात्मक कदम बढ़ाते रहेंगे। खली ने कहा कि जिस तरह पत्थर तोड़ने जैसे मजदूरी का काम करते हुए मैंने अंडरटेकर तक को पछाड़ने का जज्बा खुद में लाया उसी संघर्ष और परिश्रम की शक्ति का महत्व समझते हुए

हमारे युवा साथी हमेशा अपने बेहतर भविष्य के निर्माण और भारतवर्ष का नाम रौशन करने की सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें।द ग्रेट खली ने कहा कि वैशाली नगर के विधायक रिकेश का भी जीवन संघर्षशील ही रहा है। राजनीति के क्षेत्र में 24 साल तक लगातार जनता की सेवा करते रहे तभी आपने उन्हें विधायक बनाया। विधायक बनने के बाद भी रिकेश सेन जितनी मेहनत और अपने भिलाई की चिंता करते हैं उसी का परिणाम है कि उनके आह्वान पर आप सभी और मैं भी यहां पहुंचा हूं।

उन्होंने बताया कि आज मुझे दुबई में होना था लेकिन भिलाई वासियों का प्रेम और हनुमानजी की शक्ति ने मुझे भिलाई लाया है।रेसलर दलीप सिंह राणा ने कहा कि मैं भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ आकर धन्य हो गया हूं। पक्का सनातनी होने के नाते मैं भिलाई और छत्तीसगढ़ के लोगों से एक अपील और करूंगा कि कितनी भी परेशानी आ जाए, कोई भी प्रलोभन हो, कभी अपना धर्म न बदलना और न ही लालचवश किसी सनातनी का धर्म परिवर्तन होने देना। मैं प्रभु राम और वीर हनुमान का सच्चा भक्त हूं और सनातनी होने का मुझे गर्व है।

हनुमानजी का विधायक रिकेश सेन के साथ अभिषेक करने के बाद द ग्रेट खली महाआरती में भी शामिल हुए। विधायक रिकेश सेन और भाजपा जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने दलीप सिंह राणा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। खली ने अंत में भिलाई के लोगों से आह्वान किया कि कल हनुमान जन्मोत्सव के दिन रामायण में हनुमानजी का किरदार निभाने वाले हमारे देश के विश्व प्रसिद्ध पहलवान रहे स्व. दारा सिंह के सुपुत्र विंदू दारा सिंह कल शाम सेक्टर-9 हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंच रहे हैं, दुबई जाने की वजह से मैं कल इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहा हूं मगर आप सभी समय पर आकर बजरंगबली के भव्य अभिषेक में सहभागी अवश्य बनें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें