BREAKING NEWS

गुरु पुष्य योग के साथ गंगा सप्तमी आज, जानें गुरुवार का मुहूर्त, योग, नक्षत्र और राहुकाल

आज बेहद शुभ संयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा, पढ़िए दैनिक राशिफल

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय समिति में हुए शामिल

सड़क बनने से खुश है ग्रामीण…नक्सल गढ़ में विकास की नई जीत

निर्माण के लिए मिली 40.60 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा: राज्यपाल ने किया मंजूर, कल मोहन मरकाम मंत्री पद की लेंगे शपथ

स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा: राज्यपाल ने किया मंजूर, कल मोहन मरकाम मंत्री पद की लेंगे शपथ रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा कल रात विधायक दल की बैठक के बाद सीएम को सौंप दिया था। सीएम भूपेश बघेल ने इस्तीफा स्वीकार कर राज्यपाल को मंजूरी के लिए अनुशंसा के साथ पत्र भेज दिया है। राज्यपाल ने पत्र स्वीकार कर कल शपथ ग्रहण का समय दिया है। कल राजभवन 11 बजे एक सादे समारोह में मोहन मरकाम मंत्री पद की शपथ लेंगे। संकेत हैं कि उन्हें टेकाम के ही विभाग दिए जा सकते हैं। वही चुनाव के 4 महीने पहले इस तरह के फेरबदल और प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि संगठन में लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी मिलती रहती है। मोहन मरकाम का कार्यकाल समाप्त हो चुका था। सभी प्रदेशों में बदलाव हो रहे हैं और रायपुर महाअधिवेशन में पारित हुआ था कि 50% जो सीटे हैं, वह 50 साल के कम उम्र वालों को मिलनी चाहिए। हमारे यहां शुरुआत हो रही है दीपक बैज अभी मुश्किल से 42 के हैं। आपको बता दें कि कल ही मोहन मरकाम को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया था। जिसके बाद मोहन मरकाम को मंत्री मंडल में जगह देने के कयाश लगाए जा रहे थे। अब जानकारी ये आ रही है कि मोहन मरकाम कल शपथ ले सकते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत दिये थे। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें