: Raipur Nikay Chunav EXIT POLL 2025 :रायपुर का मेयर कौन? IBC24 के एग्जिट पोल में सामने आयी बड़ी तस्वीर
Raipur Nikay Chunav EXIT POLL 2025 :रायपुर का मेयर कौन? IBC24 के एग्जिट पोल में सामने आयी बड़ी तस्वीर
Raipur Nikay Chunav EXIT POLL 2025: हम आपको बता दें कि एग्जिट पोल के मुताबिक रायपुर में भाजपा की शहर सरकार यानि मेयर बनने जा रहे हैं। सर्वे के मुताबिक 59.04 प्रतिशत लोग मीनल चौबे को मेयर बना रहे हैं।
रायपुर: Raipur Nikay Chunav EXIT POLL 2025, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग आज संपन्न हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 4 बजे तक 68% वोटिंग हो चुकी है। 64.06% पुरुष, 67.08% महिला और 9.99% अन्य लोगों ने मतदान किया है।
आज प्रदेश के 10 नगर निगमों में मतदान हुआ। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हुआ। सभी निकायों के नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। लेकिन इसके पहले प्रदेश के सबसे लोकप्रिया टीवी चैनल cglive24 news ने अपने एग्जिट पोल में शहर सरकार का अनुमान लगाया है। इसके पहले हम आपको बता दें कि यह सर्वे हमने ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड पर आयोजित किया था, इन्ही आंकड़ों के आधार पर हम आपको नगरीय निकाय चुनाव का एग्जिट पोल दिखा रहे हैं।
विज्ञापन