BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सतत प्रयासों से साकार हुआ दशकों पुराना सपना

आज जांजगीर-चांपा जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात….

G-7 समिट में होगी अहम मुलाकात

5 जवान शहीद; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

, 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: चुनाव आयोग पहुंचा पाटन का चुनावी मामला, BJP बोली- भूपेश की उम्मीदवारी रद्द नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे

चुनाव आयोग पहुंचा पाटन का चुनावी मामला, BJP बोली- भूपेश की उम्मीदवारी रद्द नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत की है। RAIPUR. पाटन विधानसभा क्षेत्र का चुनावी सियासी मामला अब चुनाव आयोग पहुंच गया है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत की है। पाटन विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल और बीजापुर विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी महेश गागड़ा ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि अगर चुनाव आयोग की ओर से उम्मीदवारी रद्द या फिर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। दुर्ग सांसद व पाटन विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल और बीजापुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी महेश गागड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ जाकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और पाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। विजय बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रचार थमने के बावजूद ढोल-नगाड़ों के साथ प्रचार किया। इसकी शिकायत करते हुए पाटन से कांग्रेस प्रत्याशी सीएम भूपेश की उम्मीदवारी रदद् करने की बात भी की गई है। सांसद विजय ने कहा कि कलेक्टर को इस मामले में वीडियो भेजे जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है, यदि निर्वाचन आयोग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें