BREAKING NEWS

पर राजनीतिक गतिविधियों की पाबंदी का आदेश 24 घंटे में ही स्थगित

बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

कई जिलों में पारा 44 डिग्री पार, अगले 5 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट

क्या अमित जोगी को मिलेगी राहत या जाना होगा जेल? आज सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई

ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, NH-930 पर चक्काजाम

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: प्रवासी विधायक कविता देवी ने किया जीत का दावा, महंगाई पर हो गई मौन

प्रवासी विधायक कविता देवी ने किया जीत का दावा, महंगाई पर हो गई मौन भिलाई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रवासी विधायकों को भी मैदान में उतारा है। इसी कड़ी मं बिहार के कटियार जिले से विधायक कविता देवी इन दिनों अहिवारा विधानसभा में है। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के चार मंडलों का दौरा यहां की जनता की नब्त टटोल रही हैं। प्रवासी विधायक कविता देवी ने अहिवारा विधानसभा के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत का दावा किया है। वहीं महंगाई के सवाल पर प्रवासी विधायक ने चुप्पी साध ली। सोमवार को भिलाई में एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के काम काज से जनता खुश नहीं है। यहां के युवा से बुजुर्ग व किसान से लेकर नौकरी पेशा तक सभी कांग्रेस सरकार की कार्यशैली से नाराज हैं। कविता देवी ने कहा कि भाजपा का विजन साफ है और वह विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। केन्द्र की भाजपा सरकार गांव व गरीबों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं जिसका लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को भी मिल रहा है। महंगाई पर मौन हो गई प्रवासी विधायक प्रेसवार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ में जीत का दावा करने वाली प्रवासी विधायक कविता देवी महंगाई के सवाल पर मौन हो गई। गैस के दाम से लेकर पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर विधायक कुछ नहीं बोल पाई। इस दौरान भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने उनका बचाव किया और महंगाई को विकास से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना काल के दौरान करोड़ों लोगों को मुफ्त में टीका लगा। देश में हाइवे का जान बिछ रहा है। भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नेशनल हाइवेज की हालत सुधरी है। बृजेश बिचपुरिया ने माना महंगाई बढ़ी है लेकिन इन पैसों से देश का विकास हो रहा है। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें