BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गणेश भगवान की झांकी एवं विसर्जन कार्यक्रम : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धमतरी में गणेश विसर्जन

धमतरी : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गणेश भगवान की झांकी एवं विसर्जन कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए जिले के सभी अनुभागों में धमतरी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि, “गणेश विसर्जन का पर्व श्रद्धा,भक्ति और उत्साह का प्रतीक है। सभी नागरिकों से अपेक्षा है कि वे इसे शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएँ तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। पुलिस हर परिस्थिति पर नज़र रखे हुए है और नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करती है।”

■ पुलिस की तैयारी-:

◆ सभी अनुभागों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

◆ राजपत्रित अधिकारी स्वयं स्थल पर मौजूद रहकर सतत निगरानी करेंगे।

◆ सादे वर्दी में पुलिसकर्मी भीड़ में रहकर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

◆ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से "तीसरी आँख" से निगरानी रखी जाएगी।

◆ साथ ही असामाजिक कम अराजक तत्वों एवं पुराने रिकॉर्ड धारियों इत्यादि को आज सुबह से ही राउंड अप किया जा रहा है।

■ संयुक्त विभागीय सहयोग-:दी विसर्जन स्थल पर धमतरी पुलिस के साथ-साथ अन्य विभागों की भी ड्यूटी लगाई गई है:

◆ नगर निगम - विसर्जन स्थल की स्वच्छता एवं व्यवस्था।

◆ सिंचाई विभाग - जलस्तर एवं तकनीकी सहयोग।

◆ नगर सेना के गोताखोर - सुरक्षा एवं आकस्मिक परिस्थितियों में बचाव कार्य।

◆ स्वास्थ्य विभाग - प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन सेवाएँ।

◆ क्रेन सुविधा - बड़ी प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन हेतु क्रेन उपलब्ध कराई जाएगी।

■ यातायात एवं भीड़ प्रबंधन-:

◆ यातायात प्रभारी एवं थाना प्रभारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

◆ जुलूस मार्ग एवं विसर्जन स्थल पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

◆ श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

◆ समितियों से अपील की गई है कि मूर्तियों को ले जाते समय विद्युत तारों एवं भीड़-भाड़ का विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें