BREAKING NEWS

नई कार्यकारिणी सूची जारी

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित

पुलिस जांच में जुटी

काे लांघकर पहली बार राशन पहुँचा हितुल

लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

संविधान बचाओ रैली-सम्मेलन : पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे भिलाई बौद्ध विहार, लिया तैयारियों का जायजा

संविधान बचाओ रैली-सम्मेलन: पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे भिलाई बौद्ध विहार, लिया तैयारियों का जायजा

दुर्ग संभाग स्तर के कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।

भिलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी-एआईसीसी के मार्गदर्शन पर 25 अप्रैल से 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान छत्तीसगढ़ में चलाया जाएगा। 25 अप्रैल को दुर्ग जिले से संविधान बचाओ रैली के साथ प्रदेश के सभी जिलों में 3 से 10 मई तक संविधान बचाओ रैली निकली जाएगी। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कोसानगर बौद्ध भूमि पर चल रही तैयारियो का जायजा लिया।

स्थल निरीक्षण के दौरान महापौर नीरज पाल से विस्तृत जानकारी ली। कई सुझाव भी दिए। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, एमआइसी सदस्य सीजू एंथोनी, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

भिलाई के महापौर नीरज पाल ने बताया कि दुर्ग संभाग के कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। संविधान बचाओ अभियान को सफल करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जुट चुके हैं। हर स्तर पर तैयारियां चल रही है। प्रदेशभर से कांग्रेस नेता शामिल होंगे।

बता दें कि 11 से 17 मई तक प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र में संविधान बचाओ रैली निकलेगी। 20 से 30 मई तक कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान को घर घर लेकर जाएगी। कांग्रेस का कहना है कि संविधान बचाओ अभियान का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किए जा रहे लगातार हमलों, प्रतिशोध की राजनीति, आर्थिक कुप्रबंधन और सामाजिक न्याय के प्रणालीगत हनन का मुकाबला करना है। यह अभियान आम नागरिकों की आवाज को बुलंद करेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें