BREAKING NEWS

एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, बढ़ती जा रही मौतों की गिनती… आखिर कहां थमेगा सिलसिला?

चलेगी समर Special Train, यात्रियों की मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे तेंदुलकर

RTI ऑनलाइन पोर्टल में UPI भुगतान की सुविधा शुरू, लोगों को मिल रही तत्काल सेवा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, : कवर्धा में बोर गाड़ी खाई में गिरी, 4 की मौत; डोंगरगढ़ में चट्टान गिरने से दहशत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बोर वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। खाई गहरी होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह बोर वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा था। हादसा कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरपानी चाटा इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन पहाड़ी रास्ते से गुजरते समय अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बम्लेश्वरी पहाड़ी पर एक बड़ा चट्टान खिसककर नीचे

वहीं, डोंगरगढ़ में स्थित प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी पहाड़ी पर एक बड़ा चट्टान खिसककर नीचे गिर गया। इस हादसे में कई पेड़ भी जड़ से उखड़ गए और नीचे का रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना मां रणचंडी प्राचीन मंदिर के पास हुई, जहां से ऊपर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर के लिए नई सीढ़ियां बनाई गई हैं। चट्टान गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

स्थानीय निवासी मान बाई नेताम ने बताया कि सुबह तेज गड़गड़ाहट जैसी आवाज आई और उनका बेटा चिल्लाया कि पहाड़ से पत्थर गिर रहा है। गनीमत रही कि चट्टान कुछ अन्य पत्थरों पर अटक गई, वरना नीचे बसे घरों और रास्तों पर बड़ा नुकसान हो सकता था। यह हादसा पहली बार इस पहाड़ी क्षेत्र में हुआ है, जिससे प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें