BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: बीजेपी की अनोखी रैली…दुर्ग में यमराज का पुतला बनाकर अर्थी निकाली, यमदूत के पुतले के साथ विरोध-प्रदर्शन

बीजेपी की अनोखी रैली…दुर्ग में यमराज का पुतला बनाकर अर्थी निकाली, यमदूत के पुतले के साथ विरोध-प्रदर्शन इस प्रदर्शन के दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि दुर्ग के विधायक और शहर सरकार ने साढ़े 4 सालों तक दुर्ग की कोई सुध नहीं ली। चुनाव नजदीक आने पर जनता को दिखाने के लिए शहर की कुछ क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण शुरू कराया। DURG. छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अब सत्तापक्ष और विपक्ष आक्रामक मूड में आ गए हैं। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन का दौर भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज दुर्ग जिले में अनोखी रैली निकाली गई। जिले में भारतीय जनता पार्टी ने यमराज का पुतला बनाकर और अर्थी निकाल कर नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन किया है। दरअसल, 8-10 दिन पहले दुर्ग नगर निगम की ओर से सड़क डामरीकरण किया गया है। हालांकि मानसून की पहली बारिश में ही ये सड़क खराब हो गई। दुर्ग बीजेपी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में धुली हुई सड़क पर आम लोगों को इकट्ठा करके आज सड़क डामरीकरण की पोल खोली गई। इसके बाद बीजेपी ने शनिचरी बाजार से लेकर सत्ती चौरा जाने वाली सड़क पर यमराज और यमदूत का पुतला बनाकर प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। दुर्ग में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले लगातार भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे को घेरते नजर आ रही है। इस दौरान बीजेपी ने आरोप लगाया कि विरोध-प्रदर्शन से डरकर अब सड़कों की लीपापोती की जा रही है, लेकिन यह छिपने वाला नहीं, क्योंकि भ्रष्टाचार एक न एक दिन बाहर आएगा ही। इस प्रदर्शन के दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि दुर्ग के विधायक और शहर सरकार ने साढ़े 4 सालों तक दुर्ग की कोई सुध नहीं ली। चुनाव नजदीक आने पर जनता को दिखाने के लिए शहर की कुछ क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण शुरू कराया। विधायक, निगम शहर सरकार और ठेकेदारों की सांठ-गांठ के कारण दुर्ग में मात्र 8-10 दिन पहले बनी नई सड़कें मानसून की पहली बारिश भी नहीं झेल सकी। इन सड़कों का डामरीकरण धुल चुका है. और गड्ढे बाहर निकल आए हैं। डामरीकरण के नाम पर केवल जनता की मेहनत की कमाई को बर्बाद किया जा रहा हैं। Cglive24 news Play Store YouTube channel news

विज्ञापन

जरूरी खबरें