BREAKING NEWS

देश की आधी आबादी का हुआ अपमान – बृजमोहन अग्रवाल

: RCB, MI और KKR के बीच होगी भिड़ंत…. जानिए कितने में मिल रहा टिकट?

9 साल की बच्ची से 16 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर,रायपुर-दुर्ग में लू जैसे हालात

37 CMO के हुए तबादले

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

जिले के तांदूला डेम के जलस्तर में इस वर्ष फिर से वह उत्साह और उमंग लौट : बालोद : तांदुला डैम आकर्षित कर रहा पर्यटकों को, हुआ लबालब

बालोद:  जिले के तांदूला डेम के जलस्तर में इस वर्ष फिर से वह उत्साह और उमंग लौट आई है, जिसका यहां के लोग कई सालों से इंतजार कर रहे थे। पिछले तीन वर्षों से डेम में जलस्तर ऐसा नहीं रहा कि वह छलक सके लेकिन इस बार बरसात के मौसम में तांदूला डेम में पानी की भरमार हो गई है और डेम के जल के छलकते नजारे ने लोगों का मन मोह लिया है। जल जीवन का स्रोत माने जाने वाले तांदूला डेम का यह दृश्य न केवल स्थानीय निवासियों के लिए आनंद का कारण बना है बल्कि दूर-दराज से भी पर्यटक और स्थानीय लोग इस मनोरम नज़ारे को देखने के लिए यहां आ रहे हैं। छलकते हुए डेम की सुंदरता ने पूरे इलाके का स्वरूप ही बदल दिया है और इस प्राकृतिक दृश्य ने सभी का मन प्रफुल्लित कर दिया है। जिला बनने के बाद तांदूला डेम में यह ओवरफ्लो की स्थिति पांचवीं बार बनी है, जो इस क्षेत्र की जल संरक्षण व्यवस्था और प्राकृतिक संसाधनों की समृद्धि को दर्शाता है। स्थानीय प्रशासन भी इस अवसर पर जल संरक्षण के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें