BREAKING NEWS

छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, फिर जो हुआ….

जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई रोक

पर राजनीतिक गतिविधियों की पाबंदी का आदेश 24 घंटे में ही स्थगित

बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

कई जिलों में पारा 44 डिग्री पार, अगले 5 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: डिप्टी CM बनने के बाद विजय शर्मा कल जाएंगे अपने गृह नगर कवर्धा, स्वागत की तैयारी में कार्यकर्ता, रैली के बाद होगी बड़ी सभा

डिप्टी CM बनने के बाद विजय शर्मा कल जाएंगे . गृह नगर कवर्धा, स्वागत की तैयारी में कार्यकर्ता, रैली के बाद होगी बड़ी सभा प्रदेश के डिप्टी सीएम बनने के बाद विधायक विजय शर्मा 16 दिसंबर को अपने गृह नगर कवर्धा जा रहे हैं। इसे लेकर समर्थकों, पार्टी के पदाधिकारियों... RAIPUR. छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और सरकार गठन के संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। प्रदेश के डिप्टी सीएम बनने के बाद विधायक विजय शर्मा 16 दिसंबर को अपने गृह नगर कवर्धा जा रहे हैं। इसे लेकर समर्थकों, पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनके जोरदार स्वागत की तैयारी की जा रही है। उप मुख्यमंत्री की स्वागत रैली कवर्धा शहर में 5 किलो मीटर लंबी होगी। वहीं कवर्धा से 23 किलोमीटर पहले दशरंगपुर से उनके स्वागत का सिलसिला शुरू हो जाएगा। रैली के बाद गांधी मैदान में जनता के प्रति आभार सभा का भी आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा आगमन पर स्वागत रैली और सभा की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक हुई है। स्वागत रैली के लिए दो 12 बजे का समय निर्धारित किया गया है। डिप्टी सीएम के आगमन पर रायपुर रोड बायपास से युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। स्वागत रैली ठाकुरदेव चौक,गुरुनानक चौक, ऋषभ देव चौक, एकता चौक, सिग्नल चौक होते हुए गांधी मैदान पहुंचेगी, जहां आभार सभा का आयोजन होना है। बता दें कि कवर्धा के झंडा विवाद के बाद विजय शर्मा एक बड़ा हिन्दुत्व चेहरा बनकर सामने आए हैं। कवर्धा झंडा विवाद को लेकर वह जेल भी जा चुके हैं। डिप्टी CM की स्वागत रैली को लेकर कवर्धा शहर की सड़कों और चौक-चौराहों को झंडे बैनर से सजाया जा रहा है। ढोल बाजे के साथ साथ लड्डू से तौल कर और पुष्प वर्षा कर स्वागत की तैयारी किए जाने की खबर है। विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने से पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। उप मुख्यमंत्री के स्वागत में पार्टी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त समाज प्रमुख एवं विभिन्न संस्थानों से जुड़े लोग भी अपने स्तर पर स्वागत की तैयारी कर ली है। वहीं सड़क से लगे गांव के चौक-चौराहों में भी पंचायत प्रतिनिधि स्वागत करेंगे। Cglive24 news

विज्ञापन

जरूरी खबरें