BREAKING NEWS

, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

आज 14 जून को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

जशपुर भी बनेगा ऐतिहासिक पहल का सहभागी

ग्रामीण समृद्धि का सशक्त माध्यम

, मिट्टी संरक्षण को भी मिल रही मजबूती

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: जेलों में गर्भवती हो रहीं महिला कैदी, अब तक 196 बच्चों का जन्म, अदालत भी हैरान…

Admin Wed, Feb 14, 2024

जेलों में गर्भवती हो रहीं महिला कैदी, अब तक 196 बच्चों का जन्म, अदालत भी हैरान… कोलकाता:- पश्चिम बंगाल की जेलों में महिला कैदी गर्भवती हो रही है। विभिन्न जेलों में अब तक वे 196 बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। पश्चिम हैं। बंगाल के सभी सुधार गृहों के न्याय मित्र ने कलकत्ता हाईकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। एमिकस क्यूरी ने चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली खंडपीठ से गुजारिश की कि सुधार गृहों में तैनात पुरुष कर्मचारियों का महिला कैदियों के वार्डों में प्रवेश प्रतिबंधित होना चाहिए। उन्होंने कहा, हाल ही मैंने सुधार गृहों के महानिरीक्षक व जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के सचिव के साथ एक महिला सुधार गृह का दौरा किया। खंडपीठ ने कहा, हैरानी की बात है कि जेल में महिला कैदी गर्भवती हो रही हैं व 196 बच्चे जेलों में रह रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश शिवगनामन ने इस मामले में एक आदेश पारित किया और कहा, हमारे संज्ञान में लाया गया यह मुद्दा बहुत गंभीर है। हम इन सभी मामलों को आपराधिक मामलों की सुनवाई करने वाली पीठ को स्थानांतरित करना उचित समझते हैं। पश्चिम बंगाल में सुधार सेवाओं से जुड़े एक आइपीएस अधिकारी ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि जेलों में महिलाएं गर्भवती हो रहीं हैं। यह संज्ञान में आता है तो इस पर गौर करेंगे। नियमानुसार 6 साल से कम उम्र के बच्चों को महिला सजा के दौरान अपने साथ रख सकती है। 10 प्रतिशत महिला कैदी पश्चिम बंगाल की 60 जेलों में एक जनवरी, 2024 तक करीब 26,000 कैदी रह रहे थे। इनमें से करीब 10 फीसदी महिलाएं हैं। जनवरी तक राज्य की जेलों में कम से कम 1,265 विचाराधीन महिला कैदी और 448 दोषी बंद थीं। करीब 174 महिला कैदी उम्रकैद की सजा काट रही हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें