: महिला कांस्टेबल दोस्त के साथ मना रही थी रंगरेलियां, पति ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
Admin Sun, May 7, 2023
पुलिस लाइन में बने सरकारी आवास में महिला कांस्टेबल अपने वकील दोस्त के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मना रही थी. इसी दौरान उसके पति ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. आरपीएफ में तैनात सिपाही पति ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को बुलाया और रूम पर पहुंच गया. पति महिला कांस्टेबल और उसके दोस्त वकील का वीडियो बना लिया.
पूरा मामला कानपुर के पुलिस लाइन का है. पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल ने अपने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में वकील दोस्त को बुला लिया जिसकी जानकारी उसके आरपीएफ में तैनात सिपाही पति को मिल गई. फिर क्या था, पति ने 112 डायल किया और सिपाहियों के साथ पुलिस लाइन स्थित आवास के रूम में पहुंच गया. दरवाजा खुलने पर वकील दोस्त और पत्नी महिला कांस्टेबल आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दिए तो पति ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया.
रूम से पुलिस महिला कांस्टेबल और वकील दोस्त को शहर कोतवाली ले गए जहां पुलिस ने पूछताछ करके दोनों को छोड़ दिया. बताया जा रहा है आरपीएफ में तैनात सिपाही पति इटावा का रहने वाला है. महिला कांस्टेबल से 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी लेकिन विवाद के बाद दोनों अलग रहने लगे. महिला कांस्टेबल ने पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है. बताया यह भी जा रहा है कि पति-पत्नी के विवाद का कारण भी महिला सिपाही का संदिग्ध चरित्र ही है.
विज्ञापन