BREAKING NEWS

जानें सोमवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

सोमवार के दिन 3 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा - साय

मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: जब तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस के ऊपर से गुजरा प्लेन, कैमरे में कैद हो गया शानदार नजारा,

Admin Thu, Jan 11, 2024

जब तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस के ऊपर से गुजरा प्लेन, कैमरे में कैद हो गया शानदार नजारा, नई दिल्ली (ए)। देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में करीब 40 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जा रही हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और केरल जैसे राज्यों में वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। केरल में ऑरेंज कलर वंदे भारत एक्सप्रेस पटरियों पर दौड़ती नजर आती है। केरल में वंदेभारत एक्सप्रेस और एक प्लेन का शानदार नजारा कैमरे में कैद हो गया। MyGovIndia ने यह पल अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। MyGovIndia द्वारा शेयर किये गए वीडियो में देख सकते हैं कि वंदे भारत एक्सप्रेस कोच्चि से चलती है और पटरियों पर तेज रफ्तार से दौड़ती नजर आ रही है। इस बीच कोच्चि एयरपोर्ट से एक प्लन उड़ान भरता है और प्लेन वंदे भारत एक्सप्रेस के ऊपर से गुजरता है। यह खूबसूरत नजारा कैमरे में कैद हो गया। MyGovIndia ने सोशळ मीडिया एक्स पर लिखा, “लुभावना पल! वंदे भारत एक्सप्रेस नीचे की पटरियों पर उड़ती है, जबकि हवाई जहाज कोच्चि के आसमान में उड़ता है।” बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 30 दिसंबर को अयोध्या से करीब 6 नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। इसके साथ ही देश में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 34 से बढ़कर 40 हो गई है। वहीं, पीएम मोदी ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी रवाना किया था। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन स्लीपर श्रेणी की ट्रेन है। वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड 180 किमी/घंटा से लेकर 220 किमी/घंटा तक है। Cglive24 NEWS

विज्ञापन

जरूरी खबरें