: पैदा हुआ तो पिता ने गोद लेने से किया इनकार, बड़ा होकर मां के पैरों को पिया धोकर...आज बॉलीवुड का सबसे बड़ा एंटरटेनर है ये लड़का, पहचाना
Admin Sat, Jun 24, 2023
पैदा हुआ तो पिता ने गोद लेने से किया इनकार, बड़ा होकर मां के पैरों को पिया धोकर...आज बॉलीवुड का सबसे बड़ा एंटरटेनर है ये लड़का, पहचाना
ये बच्चा जब पैदा हुआ तो इनके पिता ने इन्हें अपनाने से इनकार कर दिया था. बड़ा होकर ये लड़का बॉलीवुड का सबसे बड़ा एंटरटेनर कहलाया और माधुरी,ऐश्वर्या, करिश्मा, रवीना जैसी एक्ट्रेस का हीरो बना. क्या आप इन्हें पहचान पाए?
नई दिल्ली : सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां आए दिन न जाने कितनी ही चीजें वायरल होती हैं. उन्हीं में से एक बॉलीवुड सेलेब्स के बचपन की तस्वीरें होती हैं, जिसे देखना लोग बहुत पसंद करते हैं. अब तक आपने न जाने कितने ही सेलेब्स के बचपन की फोटो को देखा होगा. ऐसी ही एक मशहूर सितारे की फोटो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं. ये बच्चा आज के टाइम में बॉलीवुड का सबसे बड़ा एंटरटेनर कहलाता है. फोटो में दिख रहे इस मासूम बच्चे को पैदा होने पर पिता ने गोद लेने से इनकार कर दिया था. क्या आप इन्हें पहचान पाए?
अगर नहीं पहचाना तो बता दें कि ये बच्चा और कोई नहीं बल्कि हम सबके प्यारे गोविंदा हैं, जिन्हें प्यार से चीची नाम से भी जाना जाता है. गोविंदा के बारे में कहा जाता है कि जब वे पैदा हुए तो उनके पिता ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया था. दरअसल, जब वे अपनी मां के गर्भ में थे तो उनकी मां साध्वी बन गई थीं, और जब वे पैदा हुए तो उनके पिता ने उन्हें अपनाया नहीं. गोविंदा ने एक इंटरव्यू में कहा था, "उन्हें ऐसा लग रहा था कि मेरे कारण मां उनसे अलग होकर साध्वी बनी है. कुछ समय बाद जब लोगों ने उन्हें मेरे बारे में कहा कि कितना खूबसूरत बच्चा है, कितना अच्छा लड़का है, तब उन्होंने मुझे प्यार कर
CGlive24 News YouTube channel
CGlive24 News YouTube channel
विज्ञापन