: तेजस राजधानी एक्सप्रेस में मिला लावारिस बैग,खोलकर देखा तो फटी की फटी रह गईं आखें
तेजस राजधानी एक्सप्रेस में मिला लावारिस बैग, विधायक के फोन पर पहुंची जीआरपी; खोलकर देखा तो फटी की फटी रह गईं आखें
पटना से नई दिल्ली जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में गुरुवार की रात लावारिस हाल में झोले में रखे नए नोटों की गड्डियां मिलीं। ट्रेन में सफर कर रहे मधेपुरा के विधायक चंद्रशेखर ने इसकी सूचना पीडीडीएन जंक्शन पर जीआरपी को दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर नोटों को बरामद किया। बरामद नोट की गिनती करने पर कुल 1.20 लाख रुपये मिले।
[caption id="attachment_8926" align="alignnone" width="242"]
Oplus_131072[/caption]
प्रकाश डाला गया
1. तेजस राजधानी एक्सप्रेस में मिली लावारिस बैग में नोटो की गड्डियां
2. ट्रेन में सफर कर रहे मधेपुरा विधायक की सूचना पर जीआरपी ने बरामद किए नोट
3. ट्रेन के ए-2 कोच में आरजेडी विधायक अपने गनर सिकंदर के साथ हुए थे सवार
4. झोला देख अनहोनी की आशंका से गनर को झोला खोलकर देखने को कहा
[caption id="attachment_8757" align="alignnone" width="300"]
Oplus_131072[/caption]
पटना से नई दिल्ली जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार की रात लावारिश हाल में झोले में रखे नए नोटों की गड्डियां मिली। ट्रेन में सफर कर रहे मधेपुरा के विधायक की सूचना पर पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी ने नोटों को बरामद किया। बरामद नोट की गिनती करने पर कुल 1.20 लाख रुपये मिले। जीआरपी आगे की कार्रवाई में जुटी है।
राजेन्द्र नगर पटना टर्मिनल से नई दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस शाम सात बजे चली। ट्रेन के ए-2 कोच में मधेपुरा विधान सभा के आरजेडी विधायक चंद्रशेखर अपने गनर सिकंदर के साथ सवार हुए। ट्रेन खुलने के कुछ देर बाद उनकी नजर सामने की सीट पर पड़ी तो उस पर झोला रखा हुआ था।
झोले में मिली गड्डियां
लावारिस हाल में झोला देख कर अनहोनी की आशंका से गनर को झोला खोलकर देखने को कहा। जब झोला खोलकर देखा तो उसमें सौ, पचास, बीस और दस रुपये के नए नोटों की गड्डियां थी। विधायक ने इमानदारी की मिसाल पेश करते हुए इसकी सूचना पीडीडीयू जीआरपी को दी। सूचना पाकर जीआरपी ट्रेन के आने का इंतजार करने लगी। ट्रेन रात 10.05 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची।
जीआरपी ने सीट पर पहुंच कर रुपये बरामद कर लिए। रुपये किसके थे, इसका पता नहीं चला। इस संबंध में जीआरपी निरीक्षक पीडीडीयू सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में लावारिस हाल में रुपये मिलने की सूचना पर टीम पहुंची और रुपये बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन