BREAKING NEWS

एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, बढ़ती जा रही मौतों की गिनती… आखिर कहां थमेगा सिलसिला?

चलेगी समर Special Train, यात्रियों की मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे तेंदुलकर

RTI ऑनलाइन पोर्टल में UPI भुगतान की सुविधा शुरू, लोगों को मिल रही तत्काल सेवा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: प्लेटफॉर्म पर थैला टांगे खड़े थे 2 युवक, GRP ने कहा- 'तलाशी तो देनी ही होगी', फिर जो मिला, फटी रह गई आंखें

प्लेटफॉर्म पर थैला टांगे खड़े थे 2 युवक, GRP ने कहा- 'तलाशी तो देनी ही होगी', फिर जो मिला, फटी रह गई आंखें cglive24 news Prayagraj News : प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर जीआरपी टीम गश्त पर थी. तभी दो युवक कंधे पर झोला टांगे नजर आए. जीआरपी ने संदेह के आधार पर दोनों युवकों से पूछताछ की. जीआरपी को युवकों ने बताया कि उन्हें भागलपुर जाना है. जैसे ही टीम ने बैग खुलवाए, वहां पर मौजूद लोगों की आंखें खुली रह गईं. आइये जानते हैं पूरा मामला... cglive24 news प्रयागराज. प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर जीआरपी ने दो झोलों में रखे गए 10 कछुओं को बरामद कर तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जीआरपी एसपी अभिषेक यादव ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जीआरपी टीम प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर गश्त में थी. इस दौरान टीम को दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे. पूछताछ के बाद उनके दो झोलों में से 10 कछुए बरामद किए गए. उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान राज्य के अमेठी जिले के रहने वाले गुड्डू कंजड़ एवं आकाश कंजड़ के रूप में हुई है. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को फॉरेस्ट इंस्पेक्टर शिवदत्त एवं कपिलदेव को सौंप दिया गया है. cglive24 news फॉरेस्ट इंस्पेक्टर कपिलदेव ने कहा, ‘पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इन्हें सुल्तानपुर में एक व्यक्ति ने ये कछुए सौंपे और बिहार के भागलपुर पहुंचाने को कहा था. दोनों को इस काम के लिए 1500-1500 रुपये मिले थे.’ प्रयागराज के डीएफओ अरविंद यादव ने बताया कि ये इंडियन सॉफ्टशेल प्रजाति के कछुए हैं जो अनुसूची एक में शामिल हैं. स्वच्छ पानी वाले जलाशयों में पाए जाते हैं. यादव ने बताया कि इन कछुओं को कोर्ट में साक्ष्य के तौर पर पेश करने के बाद प्रयागराज में साफ पानी वाले जलाशयों में छोड़ दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. दो शराब तस्कर गिरफ्तार प्रयागराज जंक्शन पर जीआरपी ने गुरुवार को ही दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया. दोपहर में प्लेटफॉर्म नंबर पर तीन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी को दो व्यक्ति संदिग्ध दिखे. दोनों ट्रॉली बैग लिए हुए थे. जीआरपी ने दोनों से तलाशी देने को कहा. ट्रॉली बैग में भारी मात्रा में शराब के ट्रेटा पाउच और शीशियां मिलीं. जाआरपी ने शराब तस्कर राजेश कुमार और विजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी शराब को बिहार लेकर जा रहे थे और स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रहे थे .

विज्ञापन

जरूरी खबरें