BREAKING NEWS

का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा - साय

मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

तब राज्य होता है मजबूत - मंत्री राजवाड़े

को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: दो मालगाड़ियां आपस में टकराईं: एक ड्राइवर घायल, 6 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेनों की आवाजाही बाधित

Admin Mon, Jun 26, 2023

दो मालगाड़ियां आपस में टकराईं: एक ड्राइवर घायल, 6 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेनों की आवाजाही बाधित पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस घटना में एक ड्राइवर घायल हुआ है जबकि ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए… बाकुड़ा (ए)। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा के ओंडा में रेल हादसा हो गया है जिसमें दो मालगाड़ियां टकरा गई हैं. इसके बाद कई डिब्बे पटरी से उतर गए. घटना में एक ड्राइवर घायल हुआ है जबकि प्लेटफॉर्म और सिग्नल रूम क्षतिग्रस्त हो गए हैं. हादसा रविवार की सुबह हुआ है. जिसमें दो मालवाहक गाड़ियों के एक इंजन समेत 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। सुबह करीब चार बजे हुए इस हादसे के कारण आद्रा-खड़गपुर शाखा पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बांकुड़ा से आ रही एक अन्य मालगाड़ी ओडा रेलवे स्टेशन के पास लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई. एक इंजन के साथ दो मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। स्थानीय लोगों ने ड्राइवरों को बचा लिया है. फिलहाल रेलवे की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक दूसरी चलती माल गाड़ी ने खड़ी माल गाड़ी में टक्कर मार दी. य टक्कर इतनी भयंकर थी कि चलती मालगाड़ी का इंजन खड़ी गाड़ी के ऊपर चढ़ गया. स्थानीय लोगों ने आवाज सुनी तो वो मौके पर पहुंचे। रविवार की सुबह बांकुड़ा के ओंडा स्टेशन की लूप लाइन पर बिष्णुपुर की ओर एक मालगाड़ी खड़ी थी. इसी दौरान बांकुड़ा से विष्णुपुर जा रही एक और मालगाड़ी लूप लाइन में घुस गई. चलती मालगाड़ी खड़ी मालवाहक ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई. मालगाड़ी की गति तेज होने के कारण उसका इंजन दूसरी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया. कई डिब्बे मुड़े हुए हैं। CGlive24 News YouTube playstoe

विज्ञापन

जरूरी खबरें