BREAKING NEWS

एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, बढ़ती जा रही मौतों की गिनती… आखिर कहां थमेगा सिलसिला?

चलेगी समर Special Train, यात्रियों की मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे तेंदुलकर

RTI ऑनलाइन पोर्टल में UPI भुगतान की सुविधा शुरू, लोगों को मिल रही तत्काल सेवा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

असम में एक दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ। 20 दिसंबर की सुबह एक हाथियों के झु : दर्दनाक ट्रेन हादसा ..राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से आठ हाथियों की मौत

Vinod Prasad Sat, Dec 20, 2025

नई दिल्ली। असम में एक दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ। 20 दिसंबर की सुबह एक हाथियों के झुंड के लिए काल बन गयी। असम के होजाई जिले में शुक्रवार देर रात हाथियों का एक झुंड सायरंग-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया जिससे आठ हाथियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में ट्रेन के पांच डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए, हालांकि यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। प्रवक्ता ने बताया कि नयी दिल्ली जाने वाली ट्रेन देर रात दो बजकर 17 मिनट पर दुर्घटना का शिकार हो गई। नगांव के संभागीय वन अधिकारी सुहाश कदम ने को बताया कि यह घटना होजाई जिले के चांगजुराई क्षेत्र में हुई। कदम और वन विभाग के अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित जमुनामुख-कामपुर खंड से गुजरने वाली ट्रेनों को अप लाइन से गुजारा जा रहा है और रेल यातायात की बहाली का काम जारी है। सायरंग-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मिजोरम के सायरंग (आइजोल के पास) को आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) से जोड़ती है। वन और रेलवे अधिकारी फिलहाल मौके पर मिलकर ट्रैक साफ करने का काम कर रहे हैं। इस सेक्शन से ट्रेनों की आवाजाही अभी भी बंद है। इस घटना से असम में ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। एनएफआर ने एक बयान में कहा कि रेलवे ने अब प्रभावित जमुनामुख कामपुर सेक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों को यूपी लाइन से डायवर्ट करने का फैसला किया है। बयान में यह भी कहा गया है कि लोको पायलट ने हाथियों के झुंड को देखने के बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाए थे, लेकिन वह घटना को रोक नहीं पाया। बयान में कहा गया है, पटरी से उतरी ट्रेन, प्रभावित कोचों को अलग करने के बाद गुवाहाटी के लिए रवाना हो गई है। ट्रेन के गुवाहाटी पहुंचने के बाद, प्रभावित कोचों के यात्रियों को बैठाने के लिए अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, और ट्रेन अपनी यात्रा फिर से शुरू करेगी। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें