BREAKING NEWS

लाईनिंग कार्य के लिए 2.43 करोड़ स्वीकृत

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी

अग्रवाल ने किया श्री अग्रोहा पैलेस का भूमिपूजन

वित्त वर्ष 2025-26 में स्क्रैप की बिक्री से 6813.86 करोड़ की कमाई की

में अमित जोगी को कोई राहत नहीं, अगली सुनवाई 23 अप्रैल को

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: छत्तीसगढ़ के इस चाय वाले ने लोगों को लगाया करोड़ों का चूना:

छत्तीसगढ़ के इस चाय वाले ने लोगों को लगाया करोड़ों का चूना: 400 से अधिक लोगों से की 100 करोड़ की ठगी, ऐसे बन गया नटवरलाल एक चायवाले ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर लोगों को चाय पिलाते-पिलाते करोड़ों रुपये का चुना लगा दिया। अब ऐसे में आप भी सतर्क हो जाइए और किसी दूसरे पर भरोसा करकेे पैसे को शेयर बाजार में लगाने का जोखिम मत उठाइये। cglive24 News: छत्तीसगढ़ के रायपुर से ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक चायवाले ने लोगों को चाय पिलाते-पिलाते करोड़ों रुपये का चुना लगा दिया। साधारण चाय विक्रेता भूनेश्वर साहू नाम के जालसाज ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 400 से अधिक लोगों से लगभग 100 करोड़ रुपये की ठगी की। यह मामला (CGLIVE24 News) मंदिर हसौद क्षेत्र में सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने भूनेश्वर को उसके साथी मनोहर साहू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अब ऐसे में आप भी सतर्क हो जाइए और किसी दूसरे पर भरोसा करकेे पैसे को शेयर बाजार में लगाने का जोखिम मत उठाइये। खुद को शेयर बाजार का बड़ा खिलाड़ी बताकर की ठगी दरअसल, भूनेश्वर ने खुद को शेयर बाजार का बड़ा खिलाड़ी बताकर लोगों को आकर्षित किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि अगर वे उसके माध्यम से निवेश करेंगे, तो उन्हें दोगुना लाभ मिलेगा। शुरुआत में उसने छोटे-छोटे मुनाफे दिखाकर लोगों का भरोसा जीता और धीरे-धीरे उनसे लाखों रुपये इकट्ठा कर लिए। इसके चलते 400 से अधिक लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई गंवाई। पैसै लने के बाद, फोन बंद और नटवरलाल गायब ठगी का खुलासा तब हुआ जब मंदिर हसौद के कुबेर वर्मा ने पुलिस में शिकायत की। कुबेर ने बताया कि भूनेश्वर ने उसे मुनाफा दिलाने का वादा किया था और उसने 7 लाख रुपये भूनेश्वर के बताए बैंक खातों में जमा किए। जब कुबेर ने मुनाफे के बारे में पूछताछ की, तो भूनेश्वर का फोन बंद था और वह गायब हो गया, जिससे कुबेर को ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की और पता लगाया कि भूनेश्वर और मनोहर ने मिलकर लगभग 400 लोगों से ठगी की थी। पुलिस को यह भी पता चला कि भूनेश्वर का नाम आरंग थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट में भी दर्ज है। धमतरी में भूनेश्वर की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस ने आरोपी भूनेश्वर और मनोहर के बैंक खातों को होल्ड कर दिया है और ठगी से खरीदी गई करोड़ों की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भूनेश्वर ने बताया कि ठगी के जरिए उन्होंने करीब 100 करोड़ रुपये इकट्ठा किए हैं और पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। [caption id="attachment_7764" align="alignnone" width="300"] Oplus_0cglive24news[/caption]

विज्ञापन

जरूरी खबरें