BREAKING NEWS

देश की आधी आबादी का हुआ अपमान – बृजमोहन अग्रवाल

: RCB, MI और KKR के बीच होगी भिड़ंत…. जानिए कितने में मिल रहा टिकट?

9 साल की बच्ची से 16 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर,रायपुर-दुर्ग में लू जैसे हालात

37 CMO के हुए तबादले

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: ओवरब्रिज में धरना देकर बैठ गई युवती ,जानिए क्या है मामला…

Admin Wed, Mar 15, 2023

रांची । झारखंड में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी से धोखा मिलने के बाद कुछ ऐसा कर दिया कि पुलिस के भी पसीने छुट गए। झारखंड के चक्रधरपुर में अपने प्रेमी की बेवफाई से आहत एक युवती शनिवार को ओवरब्रिज पर धरना देकर बैठ गई। युवती इस जिद पर अड़ गई कि जब तक उसका प्रेमी नहीं आता, वह यहां से टस से मस नहीं होगी। युवती को समझाने में स्थानीय लोगों से लेकर पुलिस तक के पसीने छूट गए। बड़ी मशक्कत के बाद युवती को समझाकर पुलिस थाने लाया गया। पुलिस युवक का पता लगाने में जुटी है।प्रेमी बुलाकर भाग गयाप्रेमिका चाईबासा की रहने वाली है। चक्रधरपुर के टोकला थाना क्षेत्र में रहने वाले उसके प्रेमी ने शनिवार को उसे पवन चौक पर मिलने बुलाया था। वह तय वक्त पर पहुंच गई, लेकिन उसका प्रेमी नहीं आया। उसका फोन भी आउट ऑफ रिच बताता रहा था। दो घंटे तक इंतजार के बाद भी जब उसका प्रेमी से संपर्क नहीं हुआ, तो वह पवन चौक स्थित ओवरब्रिज पर आकर बैठ गई।इधर, लड़की को ओवरब्रिज पर बैठा देख लोग जमा हो गये।उन्होंने हादसे या अनहोनी की आशंका को देखते हुए युवती को समझाकर वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन उसने जिद ठान ली कि जब तक उसका प्रेमी यहां नहीं आयेगा, वह यहां से नहीं हटेगी. पुलिस अफसरों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी।ऐसे में वहां दो पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया, ताकि परेशान लड़की कोई गलत कदम न उठा ले. हालांकि कुछ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने लड़की को समझा-बुझाकर उठाया और थाने लेकर पहुंची. हालांकि लड़की ने प्रेमी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. पुलिस युवक को बुलाकर मामले को सुलझाने की कोशिश में जुटी है. बाद में जानकारी मिलने पर चक्रधरपुर पुलिस घटना स्थल पहुंची और युवती को समझा- बुझाकर थाना ले गई. तब जाकर मामला शांत हुआ. वहीं चक्रधरपुर पुलिस लड़की से जानकारी लेकर उसके प्रेमी का पता लगाने में जुट गई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें