BREAKING NEWS

एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, बढ़ती जा रही मौतों की गिनती… आखिर कहां थमेगा सिलसिला?

चलेगी समर Special Train, यात्रियों की मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे तेंदुलकर

RTI ऑनलाइन पोर्टल में UPI भुगतान की सुविधा शुरू, लोगों को मिल रही तत्काल सेवा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: केंद्र सरकार ने जांच में कमी पाए जाने पर 40 मेडिकल कॉलेज की मान्यता की रद्द, 150 कॉलेजों की जांच जारी

Admin Wed, May 31, 2023

केंद्र सरकार ने जांच में कमी पाए जाने पर 40 मेडिकल कॉलेज की मान्यता की रद्द, 150 कॉलेजों की जांच जारी नईदिल्ली (ए)। केंद्र सरकार ने देश के 40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है. इसके साथ ही केंद्र सरकार ने 150 मेडिकल कॉलेजों को निगरानी में रखा है, यानी इन पर भी जल्द ऐक्शन हो सकता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि जांच के दौरान इन कॉलेजों में कई तरह की कमियां पाई गई थीं. ये जांच नेशनल मेडिकल कमीशन के यूजी बोर्ड ने की थी जिसके बाद इन कॉलेजों की मान्यता रद्द करने का फैसला किया गया है केंद्र सरकार ने जिन 40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द की वो, गुजरात, असम, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु, पंजाब, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल राज्य के हैं. वहीं बाकी के 150 मेडिकल कॉलेजों की जांच अभी भी जारी है. कहा जा रहा है कि अगर जांच के दौरान इन कॉलेजों में भी कमी पाई गई तो इनकी भी मान्यता रद्द कर दी जाएगी। मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक इन 40 कॉलेजों में कई तरह की कमियां मिली थीं, जिनमें कैमरा, बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस, फैकल्टी जैसे मुख्य मुद्दे थे. इसके साथ ही कई और मानकों पर भी ये कॉलेज जांच के दौरान खरे नहीं उतरे. हालांकि, इन कॉलेजों के पास अभी भी मान्यता रद्द करने के खिलाफ अपील करना का विकल्प मौजूद है. जितने भी कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई वो चाहें तो 30 दिनों के भीतर नेशलन मेडिकल कमीशन के पास अपील कर सकते हैं। इस कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहा है कि जिन कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई है, उनमें पढ़ रहे छात्रों का क्या होगा. अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन ये जरूर है कि कॉलेजों के पास अभी भी अपील करने का विकल्प है, ऐसे में अगर ये फैसला वापिस हुआ तो छात्रों की पढ़ाई पर कोई असर नहीं होगा, लेकिन अगर मान्यता रद्द बरकरार रहा तो फिर सरकार छात्रों के लिए कोई और रास्ता निकालेगी। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें