BREAKING NEWS

का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा - साय

मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

तब राज्य होता है मजबूत - मंत्री राजवाड़े

को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: अमीरों की सूची में छत्तीसगढ़ के सात कारोबारी, 5 स्थानों पर एक ही कंपनी के उद्योगपति

अमीरों की सूची में छत्तीसगढ़ के सात कारोबारी, 5 स्थानों पर एक ही कंपनी के उद्योगपति
  1. cglive24 news
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 गुरुवार, 29 अगस्त को जारी हुई। देश के अमीरों की इस सूची में छत्तीसगढ़ के सात कारोबारियों ने अपनी जगह बनाई है। 2020 में एक भी कारोबारी इस सूची में शामिल नहीं था। जानें इस लिस्ट में कौन किस नंबर पर रहा... cglive24 news RAIPUR. हुरुन की आज जारी हुई देश के अमीरों की सूची (Hurun India Rich List 2024) में छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh) के सात कारोबारियों ने अपनी जगह बनाई है। 2020 में एक भी कारोबारी इस सूची में शामिल नहीं था। छत्तीसगढ़ में पहले और दूसरे नंबर पर एबिस एक्सपोर्ट इंडिया के बहादुर अली और सुल्तान अली हैं। दोनों की कंपनी, टैंक और संपत्ति बराबर है। तीसरे नंबर पर कमल किशोर सारडा हैं जिनकी कंपनी एनर्जी और मिनरल्स के क्षेत्र में काम करती हैं। चौथे, छठवें और सातवें नंबर पर बजरंग लालअग्रवाल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल और नारायण प्रसाद अग्रवाल हैं। इनकी कंपनी गोदवारी पॉवर, पॉवर सेक्टर में काम करती है। वहीं पांचवें नंबर पर विनीता आशीष सराफ हैं। इनकी कंपनी सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स है जो फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में काम करती है। ये हैं छत्तीसगढ़ के सबसे रईस कारोबारी. बहादुर अली : संपत्ति 4800 करोड़ 549वीं रैंक- एबिस एक्सपोर्ट इंडिया.. सुल्तान अली : संपत्ति 4800 करोड़ - 549वीं रैंक- एबिस एक्सपोर्ट इंडिया कमल किशोर सारडा: संपत्ति 3900 करोड़- 634वीं रैंक - सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स बजरंग लाल अग्रवाल: संपत्ति 3500 करोड़- 699वीं रैंक- गोदवारी पॉवर विनिता आशीष सराफ : 2500 करोड़ 895वीं रैंक- मनोरमा इंडस्ट्रीज नारायण प्रसाद अग्रवाल : 1600 करोड़- 1230वीं रैंक- गोदवारी पॉवर क्या है हुरुन रिपोर्ट   हुरुन रिपोर्ट एक अग्रणी शोध, लक्जरी प्रकाशन और इवेंट समूह है इसकी स्थापना 1998 में लंदन में हुई थी हुरुन रिपोर्ट भारत, चीन, फ्रांस, यूके, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा और लक्जमबर्ग में कार्य करता है। यह लक्जमबर्ग में कार्य करता है। यह दुनिया भर में सबसे अमीर व्यक्तियों के मूल्यांकन के लिए मान्यता प्राप्त संस्था है। हुरुन रिपोर्ट वैश्विक स्तर पर अमीरों की सूची का सबसे बड़ा संकलक है। हुरुन रिपोर्ट के चार विभाग हैं... हुरुन रिपोर्ट मीडिया- यह विभाग डिजिटल मीडिया और चार पत्रिकाओं का एक समूह है। [caption id="attachment_7764" align="alignnone" width="300"] Oplus_0[/caption] हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट, हुरुन कॉन्फ्रेंस- यह उद्यमियों के लिए कार्य करने वाला इवेंट विभाग है।   हुरुन इन्वेस्टमेंट- यह विभाग तकनीक, मीडिया और शिक्षा में निवेश करता है। हुरुन की भारत में शुरुआत कब ? हुरुन इंडिया की शुरुआत साल 2012 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से स्रातक अनस रहमान जुनैद के नेतृत्व में हुई थी। जुनैद की मुलाकात हुरुन ग्लोबल के संस्थापक रुपर्ट हूगेवेरफ से ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के माध्यम से हुई। साल 2012 के बाद से ही हुरुन भारत में काम कर रहा है।
कई चरणों में होती है इंडिया रिच लिस्ट को तैयार करने की प्रक्रिया 1. हुरुन इंडिया टीम रिच लिस्ट को तैयार करने के लिए भारत की बड़ी कंपनियों, स्टार्टअप्स और अमीर व्यक्तियों से संबंधित फाइनेंशियल आंकड़ों को इकट्ठा करती है। 2. इन आंकड़ों में शेयर बाजार की जानकारी, कंपनियों के वित्तीय रिपोर्ट और पब्लिक सोर्सेज से मिला डेटा शामिल होता है।   3. हुरुन इंडिया की टीम व्यक्तिगत रूप से भी लोगों से संपर्क करके उनकी संपत्ति की जानकारी लेती है। 4. इसके बाद इकट्ठा किए गए डेटा के आधार पर हर व्यक्ति की कुल संपत्ति का आकलन किया जाता है। [caption id="attachment_6936" align="alignnone" width="284"] Oplus_131072[/caption] 5. इसके बाद फिर फाइनल लिस्ट जारी की जाती है।  

विज्ञापन

जरूरी खबरें