: सीनियर सिटीजन्स को रेल किराए में मिलेगी इतनी छूट, रेलवे मंत्री का बड़ा ऐलान
Admin Sun, May 7, 2023
रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से सीनियर सिटीजन्स को बड़ी सौगात दी गई है। रेल मंत्री ने बताया कि नए नियमों के बाद सीनियर सिटीजन को रेलवे किराए में खास छूट मिलेगी।
Senior Citizen : ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सीनियर सिटीजन्स को मिलने वाली छूट को लेकर
रेलमंत्री Ashwini Vaishnaw ने बड़ी जानकारी दी है। रेलवे वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट को बहाल करने जा रहा है। इसके साथ ही पात्रता मानदंड में भी बदलाव को लेकर बात चल रही है।
बदलेगी आयु की सीमा
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, रेलवे बोर्ड सीनियर सिटीजन्स के लिए आयु सीमा में बदलाव करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा टिकट पर मिल रही
रियायतों को सिर्फ कुछ कैटेगिरी तक ही सीमित रखा जाएगा। वहीं, पहले की बात करें तो पहले सभी कैटेगिरी के लोगों को रियायतें मिलती थीं।
जल्द बनाए जाएंगे नियम
रेलवे बोर्ड ने बताया कि वह वरिष्ठ नागरिकों को रियायत देने का प्लान बना रही है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए सब्सिडी बरकरार रखते हुए
इन रियायतों की लागत को कम करने का विचार है। फिलहाल अभी तक किसी भी नियम और शर्तों को तय नहीं किया गया है।
53 फीसदी मिलता है डिस्काउंट
रेल मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन में सफर करने वाले सभी नागरिकों को किराए पर औसतन 53 फीसदी का डिस्काउंट मिलता है।
इसके साथ ही दिव्यांगजनों, स्टूडेंट्स और मरीजों को इस छूट के अलावा भी कई तरह की रियायतें मिलती हैं
किस क्लास में मिलेगी छूट?
लोकसभा में रेलमंत्री से रेलवे कंसेशन को लेकर के सवाल किया गया कि क्या रेलवे फिर से ट्रेन टिकटों पर छूट की सुविधा देगा। इस पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2019-20 में रेलवे ने पैसेंजर
टिकट पर 59,837 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है। इसके अलावा संसद से जुड़ी स्थाई समीति ने स्लापर और थर्ड एसी में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन टिकट में कंसेशन देने का सुझाव दिया है।
Cglive24 News
विज्ञापन