काला दिवस के आयोजन के संबंध में पत्रकारवार्ता लेने भिलाई के भाजपा : सरोज पांडेय आज आपातकाल के 50 वर्ष के मौके पर देशभर में मनाए जा रहे
Vinod Prasad Tue, Jun 24, 2025
भिलाई पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सरोज पांडेय ने कहा है कि सरकार के कामकाज पर उंगली उठाने वाली कांग्रेस पहले तो आपस में तय कर लें कि आखिर उनके नेता प्रतिपक्ष किसके साथ सेट हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कितना दर्द है, अपने नेता पर उन्हें प्रश्न खड़ा करना पड़ रहा है।


भाजपा सरकार को राज्य में डेढ़ साल हुए हैं और भाजपा सरकार अच्छा काम कर रही हैं। डॉ सरोज ने कहा कि ईडी और आईटी की कार्यशैली पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस ही अपने आप में उदाहरण है कि इमरजेंसी में उसने क्या किया पहले उन्हें अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। डॉ सरोज पांडेय आज आपातकाल के 50 वर्ष के मौके पर देशभर में मनाए जा रहे काला दिवस के आयोजन के संबंध में पत्रकारवार्ता लेने भिलाई के भाजपा कार्यालय पहुंची थी।

उन्होंने कहा कि देश ने जो आपातकाल झेला था उसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कल हर स्तर पर कार्यक्रम कर रही है। आपातकाल के दौरान पूर्व प्र्धानमंत्री इंदिरागांधी ने जो भाजपा के लोगों, पत्रकारों को जेल में डाला औऱ नसबंदी जैसे कानून को लाया। उन्होंने कहा कि 50 साल पहले लोकतंत्र की खुली हत्या कर दी गई थी। आज 50 वर्ष बीतने के बाद भाजपा मीसाबंदियों के सम्मान करने जा रही है।

क्योंकि पार्टी मानती है कि मीसाबंदियों के कारण ही भाजपा इतनी बड़ी पार्टी बनी। उन्होंने कहा कि हम परिवारवाद भी विरोध करते हैं, जिस तरह से गांधी परिवार के कारण कांग्रेस में एक ही परिवार के लोगों को पद दिया जा रहा है, वह गलत है, क्योंकि कोई भी पद परिवारवाद के चलते नहीं बल्कि योग्यता के आधार पर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन