BREAKING NEWS

का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा - साय

मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

तब राज्य होता है मजबूत - मंत्री राजवाड़े

को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: दिल्ली में छत्तीसगढ़ की हार की समीक्षा, राहुल गांधी, खरगे, भूपेश, टीएस मौजूद, जानें क्या-क्या हुई बातें

दिल्ली में छत्तीसगढ़ की हार की समीक्षा, राहुल गांधी, खरगे, भूपेश, टीएस मौजूद, जानें क्या-क्या हुई बातें नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं की पार्टी आलाकमान के साथ समीक्षा बैठक हो रही है। RAIPUR. छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद मंथन और मंत्रणा का दौर शुरू हो गया है। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं की पार्टी आलाकमान के साथ समीक्षा बैठक हो रही है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, पीसीसी चीफ दीपक बैज सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक में छत्तीसगढ़ में मजबूत स्थिति में होने के बाद भी कांग्रेस क्यों हार गई। शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश के 90 विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी और उनके हार के कारणों की वजह जाननी चाही। मंत्रियों के हार की वजह क्या रही, विधायकों के हारने की क्या वजह रही, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव आखिर क्यों चुनाव हारे। भाजपा के मुकाबले कांग्रेस का घोषणा पत्र भी काफी बेहतर था। छत्तीसगढ़ में उम्मीद के विपरीत परिणाम आए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम ने सबको चौका दिया है। एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनना बताया गया था, लेकिन परिणाम जस्ट उलट आए हैं। कांग्रेस दो तिहाई सीटों पर हारी है। बीजेपी को 54 और कांग्रेस को 35 सीटें मिली हैं। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 1 सीट पर जीत हासिल की है। सबसे बड़ा झटका कांग्रेस को सरगुजा संभाग में लगा। बस्तर संभाग में 8, रायपुर जिले में सभी सीटें हार गई। दुर्ग जिले में भूपेश बघेल अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। बैठक में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की रणनीति और नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इस पर भी चर्चा जारी है। Cglive24 news

विज्ञापन

जरूरी खबरें