Raksha Bandhan 2025: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा का साया : Raksha Bandhan 2025: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा का साया, जानें पूजा विधि
Vinod Prasad Sat, Aug 9, 2025
Raksha Bandhan 2025: साल के सबसे बड़े और पवित्र त्योहारों में से एक रक्षाबंधन आज 9 अगस्त 2025 को मनाया जा रहा है। सावन मास की पूर्णिमा को बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई बहन को जीवनभर रक्षा का वचन देते हैं और उपहार भेंट करते हैं।
शुभ मुहूर्त:
राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:35 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:53 बजे तक।
प्रदोष काल में राखी बांधने का समय शाम 7:19 बजे से रात 9:24 बजे तक।
भद्रा का साया नहीं:
ज्योतिषियों के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। इसका मतलब है कि पूरे दिन में किसी भी समय राखी बांधना शुभ और मंगलकारी रहेगा।
पूजा विधि:
रक्षाबंधन पर बहनें राखी की थाली सजाती हैं, जिसमें राखी, रोली, कुमकुम, अक्षत, जल का लोटा, दीया और मिठाई रखी जाती है।
सबसे पहले भाई की आरती की जाती है।
फिर माथे पर तिलक और अक्षत लगाए जाते हैं।
भाई की कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाई जाती है।
इसके बाद भाई भी बहन को मिठाई खिलाते हैं और उपहार देते हैं।
भाई-बहन के इस पावन रिश्ते को मजबूत करने वाला रक्षाबंधन, प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के बंधन का प्रतीक है।
विज्ञापन