BREAKING NEWS

का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा - साय

मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

तब राज्य होता है मजबूत - मंत्री राजवाड़े

को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेस्क्यू किए गए मजदूरों से फोन पर की बात, मजदूरों को सुरक्षित निकासी पर सीएम धामी को दी शुभकामनाएं

Admin Thu, Nov 30, 2023

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया है. पीएम मोदी ने इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन पर मजदूरों और बचाव टीमों को बधाई दी… नईदिल्ली (ए)। सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को सफलतापूर्वक निकाले जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां उन्हें कुछ समय के लिए रखा जाएगा. इस दौरान पीएम मोदी ने रेस्क्यू किए गए मजदूरों से फोन पर बात की. उन्होंने मजदूरों से उनका हाल चाल भी जाना।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को फोन किया और मजदूरों की सुरक्षित निकासी पर उन्हें शुभकामनाएं दीं. इस दौरान पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री से मजदूरों की स्थिति की जानकारी भी ली। सीएम धामी ने उन्हें बताया कि पहले मजदूरों का हेल्थ चेकअप किया जाएगा और उसके बाद उन्हें अपने घर वापस भेजा जाएगा. सीएम धामी में पीएम मोदी को मजदूरों की वापसी के लिए किए गए इंतेजाम के बारे में भी विस्तार से बताया। मजदूरों को ले जाया गया अस्पताल सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने पीएम को बताया कि रेस्क्यू के बाद सभी 41 मजदूरों को पहले चिन्यालीसौड़ के अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी जांच की जाएगी. इस दौरान मजदूरों के परिवार के सदस्य भी चिन्यालीसौड़ जाएगें. इसके बाद राज्य सरकार उन्हें अपने घर भेज देगी. इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने व्यवस्था भी कर ली है। https://youtu.be/5OuTUJI1wnM?si=73bU4ztbveFu8ZxP सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन के कारण ही यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हो सका है. उन्होंने कहा, ”केंद्र सरकार और राज्य सरकार की सभी एजेंसियों के समन्वय से हम 41 मजदूरों को सुरक्षित निकालने में सफल रहे।” Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें