BREAKING NEWS

एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, बढ़ती जा रही मौतों की गिनती… आखिर कहां थमेगा सिलसिला?

चलेगी समर Special Train, यात्रियों की मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे तेंदुलकर

RTI ऑनलाइन पोर्टल में UPI भुगतान की सुविधा शुरू, लोगों को मिल रही तत्काल सेवा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी G 7 समिट में हिस्सा लेने हिरोशिमा पहुंचे, हुआ जोरदार स्वागत

Admin Fri, May 19, 2023

भारत के प्रधानमंत्री G-7 समिट में भाग लेने के लिए जापान पहुंच चुके हैं, थोड़ी देर पहले पीएम मोदी का विमान हिरोशिमा लैंड हुआ, हिरोशिमा वहीं शहर है जहां विश्व युद्ध के दौरान परमाणु बम गिराया गया था, पीएम मोदी पहली बार हिरोशिमा पहुंचे हैं… नईदिल्ली (ए)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन देशों का छह दिवसीय विदेश यात्रा आज से शुरू हो गया है। इस विदेश यात्रा के पहले पड़ाव में पीएम मोदी G-7 समिट में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंच चुके हैं। अब से थोड़ी देर पहले पीएम मोदी का विमान हिरोशिमा पहुंचा। यहां पीएम मोदी G-7 सदस्य देशों के राष्ट्रप्रमुखों के साथ मुलाकात करेंगे। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने जी-7 समिट में शामिल होने के लिए पीएम मोदी न्योता दिया था। जहां वह दुनिया की विकसित अर्थव्यवस्था वाले देशों के समूह जी-7 के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। जी-7 समूह के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में जापान इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। यह समिट हिरोशिमा में हो रहा है। यह वहीं शहर है जो विश्व युद्ध के दौरान परमाणु हमले से तबाह हो गया था। जापान पहुंचने की तस्वीरें पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए शेयर की है। जी-7 में यह सब देश, इन मु्द्दों पर होगी बातचीत जी-7 में जापान, इटली, कनाडा, फ़्रांस, अमरीका, ब्रिटेन और जर्मनी शामिल है। शुक्रवार से जापान के हिरोशिमा में जी-7 का सम्मेलन हो रहा है जो 21 मई तक चलेगा। भारतीय विदेश मंत्रालय का कहना है कि जी-7 की बैठक में पीएम मोदी अन्य देशों के साथ शांति, स्थिरता, खाद्यान्न, ऊर्जा और उर्वरक जैसे मुद्दों पर बात करेंगे। भारत को इसमें अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। जी-7 समिट से अलग पीएम मोदी जापानी पीएम फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे। साथ ही हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। 40 से अधिक कार्यक्रम, 24 से ज्यादा नेताओं से मुलाकात जापान के अलावा पीएम मोदी पापुआ न्यू गिनी और आस्ट्रेलिया भी जाएंगे। इस दौरे में वह तीन शिखर सम्मेलनों में शामिल होंगे और 40 से ज्यादा कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी दुनियाभर के 24 से ज्यादा देशों के नेताओं से मिलेंगे। दौरे के पहले चरण में पीएम मोदी 19 से 21 मई के बीच जी-7 देशों के शिखर सम्मेलन में जापान जाएंगे। 21 मई को पापुआ न्यू गिनी पहुंचेंगे पीएम मोदी दूसरे चरण में पीएम 21 मई को पोर्ट मोरेस्बी, पापुआ न्यू गिनी पहुंचेंगे। पापुआ न्यू गिनी के पीएम जेम्स मारपे के साथ संयुक्त रूप से भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग फोरम (एफआईपीआईसी) के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। तीसरे और आखिरी चरण में वह ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीस के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए 22-24 मई को सिडनी में होंगे। यात्रा आखिरी पड़ाव पर पीएम मोदी ऑस्ट्रेलयाई समकक्ष के साथ सिडनी में हजारों प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा बेहद अहम मानी जा रही है। पापुआ न्यू गिनी में 22 मई को FIPIC की करेंगे मेजबानी जापान के बाद प्रधानमंत्री मोदी 22 मई को पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारपे के साथ फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स को-ऑपरेशन ( FIPIC) के तीसरे शिखर सम्मेलन की संयुक्त रूप से मेजबानी करेंगे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पापुआ न्यू गिनी की यह पहली यात्रा होगी। FIPIC में भारत के अलावा प्रशांत द्वीप कई देश शामिल हैं – जिनमें फिजी, पापुआ न्यू गिनी, टोंगा, तुवालु, किरिबाती, समोआ, वानुअतु, नीयू, फेडरेटेड स्टेट्स ऑफ माइक्रोनेशिया, रिपब्लिक ऑफ मार्शल आइलैंड्स, कुक आइलैंड्स, पलाऊ, नाउरू और सोलोमन द्वीप सम्मिलित हैं। Cglive24 news

विज्ञापन

जरूरी खबरें