BREAKING NEWS

एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, बढ़ती जा रही मौतों की गिनती… आखिर कहां थमेगा सिलसिला?

चलेगी समर Special Train, यात्रियों की मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे तेंदुलकर

RTI ऑनलाइन पोर्टल में UPI भुगतान की सुविधा शुरू, लोगों को मिल रही तत्काल सेवा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: हवाला के बिजनेस पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 50 लाख रुपए नगदी के साथ तीन गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बरामद

Admin Tue, May 16, 2023

हवाला के बिजनेस पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 50 लाख रुपए नगदी के साथ तीन गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बरामद 50 लाख नकदी के तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है. जांच पड़ताल के दौरान आधार कार्ड और फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है… नोएडा (ए)। नोएडा के सेक्टर 18 में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छापेमारी कर 50 लाख नकदी के साथ तीन आरोपियों को धर दबोचा. कुमार आर्यन और दो अन्य के पास आधार कार्ड और फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर इनकम टैक्स विभाग को सूचित कर दिया है. इनकम टैक्स विभाग 50 लाख के स्रोत की जानकारी जुटाएगा. डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि मामले में जांच जारी है। नोएडा थाना 20 ने जानकारी दी कि हवाला के अवैध 50 लाख रुपये सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, 03 संदिग्ध मोबाइल फोन, दस्तावेज एवं घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। हाल ही में नोएडा पुलिस ने सस्ती दरों पर सामान दिलाने का झांसा देकर ठगी का भंडाफोड़ किया था. डी-मार्ट, बिग बास्केट, बिग बाजार जैसी नामी कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी की जाती थी. पुलिस ने ठग गिरोह के छह सदस्यों को धर दबोचा. जालसाजों के पास से 3 लैपटॉप, 4 फोन, 2 डेबिट कार्ड, 11 हजार 700 रुपए व एक आई 10 कार बरामद हुए थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि नोएडा, दिल्ली, एनसीआर सहित अन्य राज्यों के लोगों को चूना लगाया गया है. आरोपियों की पहचान विनीत कुमार, ध्रुव सोलंकी, गौरव तालान, सलमान, संतोष मौर्य, आशुतोष मौर्य के रूप में पहचान हुई। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें