BREAKING NEWS

एक और श्रमिक ने तोड़ा दम, बढ़ती जा रही मौतों की गिनती… आखिर कहां थमेगा सिलसिला?

चलेगी समर Special Train, यात्रियों की मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे तेंदुलकर

RTI ऑनलाइन पोर्टल में UPI भुगतान की सुविधा शुरू, लोगों को मिल रही तत्काल सेवा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने को लेकर विपक्षी दलों पर पीएम मोदी का जोरदार हमला, कहा- पूरे विश्व में देश की बदनामी…

Admin Wed, May 31, 2023

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने को लेकर विपक्षी दलों पर पीएम मोदी का जोरदार हमला, कहा- पूरे विश्व में देश की बदनामी… कांग्रेस आलाकमान ने बीते सोमवार को ही राजस्थान कांग्रेस में जारी विवाद को सुलझाने का प्रयास करने के लिए लंबी बैठक की थी. अब पीएम मोदी ने इस मसले पर प्रतिक्रिया दी है… नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला. पीएम राजस्थान के अजमेर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, “भारत को बीते रविवार को नया संसद भवन मिला है, लेकिन कांग्रेस ने भारत के गौरव के इस क्षण को भी अपने स्वार्थी विरोध की भेंट चढ़ा दिया। पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए नई संसद का विरोध किया ताकि पूरे विश्व में देश की बदनामी की जा सके. कांग्रेस को बस इस बात की तकलीफ है कि एक गरीब परिवार का बेटा देश को इतना आगे कैसे बढ़ा रहा है. कांग्रेस और उनके साथ अन्य दलों ने 60 हजार श्रमिकों के परिश्रम का, देश की भावनाओं और आकांक्षाओं का अपमान किया है।” पीएम मोदी ने और क्या कहा? प्रधानमंत्री ने कहा, “उनको गुस्सा इस बात का है कि एक गरीब का बेटा इनके अहंकार के आगे कैसे अड़ा हुआ है. उनको इस बात का गुस्सा है कि ये गरीब का बेटा इनकी मनमानी क्यों नहीं चलने दे रहा है, इनके भ्रष्टाचार और परिवार पर सवाल क्यों खड़े कर रहा है।” पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए नई संसद का विरोध किया ताकि पूरे विश्व में देश की बदनामी की जा सके. कांग्रेस को बस इस बात की तकलीफ है कि एक गरीब परिवार का बेटा देश को इतना आगे कैसे बढ़ा रहा है. कांग्रेस और उनके साथ अन्य दलों ने 60 हजार श्रमिकों के परिश्रम का, देश की भावनाओं और आकांक्षाओं का अपमान किया है।” पीएम मोदी ने और क्या कहा? प्रधानमंत्री ने कहा, “उनको गुस्सा इस बात का है कि एक गरीब का बेटा इनके अहंकार के आगे कैसे अड़ा हुआ है. उनको इस बात का गुस्सा है कि ये गरीब का बेटा इनकी मनमानी क्यों नहीं चलने दे रहा है, इनके भ्रष्टाचार और परिवार पर सवाल क्यों खड़े कर रहा है।” विपक्षी दलों ने किया था उद्घाटन समारोह का बहिष्कार गौरतलब है कि पीएम मोदी बीते रविवार 28 मई को नई संसद का उद्घाटन किया था. कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इस समारोह में शामिल नहीं हुए थे. इनकी मांग थी कि नई संसद का उद्घाटन पीएम मोदी की जगह राष्ट्रपति से करवाना चाहिए। पीएम का कांग्रेस पर जोरदार हमला पीएम ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा, “जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो देश की सीमाओं में रोड बनाने से भी डरते थे, लेकिन हमारी सरकार ने भारत के बॉर्डर को रोड कनेक्टिविटी से जोड़ने का काम किया है. कांग्रेस की सरकार रिमोट कंट्रोल की सरकार थी जिसका रिमोट कांग्रेस आलाकमान के पास होता था।” जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्थान कांग्रेस में चल रही हलचल पर तंज कसा. पीएम ने कहा, “लोगों ने 2014 में केंद्र में स्थिर सरकार बनाई. बीजेपी ने आपके हर आदेश की मर्यादा रखी है, लेकिन आपने पांच साल पहले राजस्थान में भी एक जनादेश दिया था. बदले में आपको क्या मिला, अस्थिरता और अराजकता. यहां पांच साल से विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री आपस में लड़ने में ही व्यस्त हैं।” पीएम मोदी ने आगे कहा, “राजस्थान की जनता की कांग्रेस को कोई चिंता नहीं है. यहां अपराध चरम पर है. लोग अपने त्योहार शांति से नहीं मना पाते. कब कहां दंगा हो जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है. यहां बेटियों के खिलाफ साजिश करने वालों को कांग्रेस ने खुली छूट दे रखी है. कांग्रेस को बेटियों के हितों की कोई परवाह नहीं है.” इससे पहले पीएम ने पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर का दौरा किया और पूजा अर्चना की। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें