: मिस्र में गूंजा मोदी-मोदी, आज राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी से मिलेंगे पीएम मोदी
मिस्र में गूंजा मोदी-मोदी, आज राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी से मिलेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिस्र पहुंचने पर भारतवंशी समुदाय ने जोरदार स्वागत किया. होटल रिट्ज पर भी बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग थे. प्रधानमंत्री मोदी ने भारतवंशियों से मुलाकात भी की…
नईदिल्ली (ए)। मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती शॉकी आलम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा, “प्रधानमंत्री के साथ एक बहुत अच्छी और दिलचस्प बैठक रही. वास्तविकता में वे एक बुद्धिमान नेतृत्व को दर्शाते हैं. भारत जैसे बड़े देश के लिए हमारी आज की बैठक वास्तव में हमारी दूसरी बातचीत है क्योंकि हम पहले भी दिल्ली में मिल चुके हैं. दोनों बैठकों के बीच मैंने देखा कि भारत में बहुत विकास हुआ है और ये दर्शाता है कि वे भारत में हमेशा और लगातार काम कर रहे हैं. भारत में विभिन्न गुटों के बीच सह-अस्तित्व लाने के लिए पीएम मोदी द्वारा समझदारी भरी नीतियां अपनाई जा रही हैं. धार्मिक स्तर पर हमारा भारत के साथ मजबूत सहयोग है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती डॉ शॉकी इब्राहिम अब्देल-करीम आलम के साथ मुलाकात की. विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों के बीच भारत और मिस्र के बीच मजबूत सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों पर चर्चा हुई।काहिरा के रिट्ज कार्लटन होटल में पीएम मोदी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या प्रवासी भारतीय पहुंचे थे. प्रवासी भारतीयों से मुलाकात के बारे में पीएम मोदी ने ट्वीट किया है. पीएम मोदी ने लिखा, ”मिस्र में भारतीय प्रवासियों के गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हुआ. इस मौके पर ‘वंदे मातरम’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारे सुनाई दिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र अमेरिकी के तीन दिवसीय दौरे के बाद अब दो दिवसीय यात्रा पर मिस्र में हैं. ये पीएम मोदी की पहली मिस्र यात्रा है और साथ ही 26 सालों में मिस्र का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री भी हैं. मिस्र पहुंचने पर पीएम मोदी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. शनिवार (24 जून) को मिस्र का राजधानी काहिरा पहुंचने पर पीएम मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। शनिवार को दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने राजधानी काहिरा में मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबूली से मुलाकात की. इसके पहले पीएम मोदी के लैंड करने पर मिस्र के पीएम मुस्तफा मदबूली ने उन्हें रिसीव किया था।
मिस्र पहुंचने पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मुझे विश्वास है कि इस यात्रा से मिस्र के साथ भारत के रिश्ते मजबूत होंगे. मैं राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ बातचीत और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी से मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि “राष्ट्रपति अल-सिसी के साथ अपनी बातचीत के अलावा, प्रधानमंत्री मोदी के मिस्र सरकार के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों, मिस्र की कुछ प्रमुख हस्तियों के साथ-साथ मिस्र में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने की संभावना है.” विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि “भारत और मिस्र के बीच संबंध प्राचीन व्यापार और आर्थिक संबंधों के साथ-साथ सांस्कृतिक और लोगों के बीच गहरे संबंधों पर आधारित हैं।”
CGlive24 News YouTube playstoe
विज्ञापन