BREAKING NEWS

लाईनिंग कार्य के लिए 2.43 करोड़ स्वीकृत

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी

अग्रवाल ने किया श्री अग्रोहा पैलेस का भूमिपूजन

वित्त वर्ष 2025-26 में स्क्रैप की बिक्री से 6813.86 करोड़ की कमाई की

में अमित जोगी को कोई राहत नहीं, अगली सुनवाई 23 अप्रैल को

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: भिलाई निगम मुख्यालय सहित दो जोन कार्यालय शिफ्ट करने की मांग, विधायक रिकेश ने भेजा 25 करोड़ का प्रस्ताव

सीजी लाइव 24 न्यूज भिलाई निगम मुख्यालय सहित दो जोन कार्यालय शिफ्ट करने की मांग, विधायक रिकेश ने भेजा 25 करोड़ का प्रस्ताव भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई मुख्यालय सहित नेहरू नगर जोन । और वैशाली नगर का जोन 2 कार्यालय बहुत जल्द दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने राज्य शासन से चर्चा कर 25 करोड़ का प्रस्ताव बनाया है। विधायक रिकेश का कहना है कि समय के साथ निगम मुख्यालय सहित उक्त दोनों जोन कार्यालयों को अन्यत्र व्यवस्थित जगह पर स्थानांतरण आवश्यक है। विधायक रिकेश का कहना है कि नगर निगम के जोन-1 कार्यालय नेहरू नगर भवन में ही पोस्ट आफिस सहित शासन के अन्य कार्यालय भी संचालित हो रहे हैं। यह भवन अब जर्जर हो चुका है जबकि वैशाली नगर स्थित जोन-2 कार्यालय जिस स्थान पर संचालित है वहीं एक बड़ा मैदान होने से उसका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। वैशाली नगर विधायक रिकेश ने कहा कि वर्तमान समय में निगम मुख्यालय और जोन के दोनों कार्यालय जिस भवन में संचालित हो रहे हैं, बहुत जल्द उसे डिस्मेंटल कर सभी कार्यालय को अलग-अलग स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। श्री सेन ने बताया कि निगम मुख्यालय और जोन-1 कार्यालय कोसा नगर गोठान के समीप वाहन शाखा के आस पास बनाए जाने का प्रस्ताव मैंने भेजा है साथ ही जोन-2 कार्यालय वैशाली नगर को जवाहर नगर में शिफ्ट करना है ताकि वैशाली नगर के एक बड़े खेल मैदान का समुचित उपयोग हो सके। निगम मुख्यालय भवन को डिस्मेंटल कर वहां निगम का मल्टीपल काम्प्लेक्स या अन्य बड़े प्रोजेक्ट को लाया जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें