BREAKING NEWS

नक्सलियों का विस्फोटक जखीरा बरामद; मौके पर ही नष्ट किए गए IED

आपत्तिजनक हालत में तीन युवक-युवतियां पकड़ाई

, एक ही दिन में 1.13 करोड़ की वसूली

जांजगीर चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे ,देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात

क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: अवैध दरगाह हटाने का दिया नोटिस, तो उपद्रवियों ने पुलिस चौकी में कर दिया हमला, डिप्टी एसपी समेत 3 पुलिसकर्मी घायल,

Admin Sun, Jun 18, 2023

अवैध दरगाह हटाने का दिया नोटिस, तो उपद्रवियों ने पुलिस चौकी में कर दिया हमला, डिप्टी एसपी समेत 3 पुलिसकर्मी घायल, बीते शुक्रवार रात को यहां के जूनागढ़ में एक अवैध दरगाह को हटाने के नोटिस को लेकर बवाल मच गया. लोगों की काफी भीड़ पुलिस चौकी में इकट्ठी हो गई गुजरात से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है. बीते शुक्रवार रात को यहां के जूनागढ़ में एक अवैध दरगाह को हटाने के नोटिस को लेकर बवाल मच गया. लोगों की काफी भीड़ पुलिस चौकी में इकट्ठी हो गई, फिर लोगों ने पुलिस थाना में हमला करना शुरू कर दिया है. इससे डिप्टी एसपी समेत 3 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. ये है पूरा मामला प्रशासन के अनुसार, जूनागढ़ के उपरकोट एक्सटेंशन के मजेवाड़ी दरवाजे के सामने स्थित एक दरगाह में अवैध निर्माण किया गया है. नगर निगम ने इसी अवैध निर्माण को हटाने के लिए दरगाह कमेटी को एक नोटिस जारी किया, जिसमें लिखा था कि अगले 05 दिनों के अंदर इस बात का सबुत पेश किया जाए कि ये धार्मिक स्थल कानूनी रूप से सही है. अर्थात यहां अवैध निर्माण नहीं किया गया है. ऐसा नहीं करने पर इसे तोड़ दिया जाएगा. इसका खर्च दरगाह कमिटी को उठाना पड़ेगा. नोटिस मिलने की सूचना मिलते ही कुछ स्थानीय लोग इसका विरोध करने लगे .देर रात पुलिस थाना में हुआ ये इसके बाद शुक्रवार शाम 07:00 बजे उपद्रवियों की भीड़ मजेवड़ी चौक स्थित पुलिस चौकी के सामने इकट्ठी होने लगी. रात लगभग 09:00 बजे चौकी के सामने लगभग 200-300 लोग इकठ्ठा हो चुके थे. जैसे ही पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो भीड़ ने पुलिस चौकी में पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. पुलिस चौकी में खड़े वाहनों को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया. पुलिस चौकी में किए गए हमले की वजह से डिप्टी एसपी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है .

विज्ञापन

जरूरी खबरें