BREAKING NEWS

साला और भाभी गिरफ्तार

व्हाट्सऐप ला रहा ये नया फीचर, स्टेटस शेयर करने का बदल जाएगा तरीका

कॉरिडोर से बस्तर को मिलेगा वैश्विक कनेक्शन, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर

के दिन लगाया मौत को गले, गांव में शोक

राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित पुराने बस स्टैंड में लगी भीषण आग, दुकानों में मची अफरा-तफरी

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: देशभर में फिर मनी दीवाली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी जलायी “राम ज्योति”, लेजर शो की रोशनी से नहाया राम मंदिर

Admin Tue, Jan 23, 2024

देशभर में फिर मनी दीवाली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी जलायी “राम ज्योति”, लेजर शो की रोशनी से नहाया राम मंदिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने के बाद दिल्ली में अपने आवास पर ‘राम ज्योति’ जलाते हुए तस्वीरें साझा कीं। इस दौरान रामलला के चित्र के आगे पीएम दीप जलाते हुए नजर आए.. अयोध्या (ए)। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्ण होने के उपरांत ‘राम ज्योति’ जलाकर रामनगरी समेत देशभर में दीपावली मनाई गई। शाम को अयोध्या 10 लाख दीयों से प्रकाशमय हो गई। इसके साथ ही रामभक्तों ने घरों, प्रतिष्ठानों, दुकानों और पौराणिक स्थलों पर ‘राम ज्योति’ प्रज्ज्वलित की। लोगों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी प्रकट की। अयोध्या सरयू नदी के तटों की मिट्टी से बने दीपों से रोशन हुई। रामलला, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, गुप्तारघाट, सरयू तट, लता मंगेशकर चौक, मणिराम दास छावनी समेत 100 मंदिरों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए गए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद लोगों ने घरों में दीप जलाए। घाटों पर जले दीये अलौकिक छटा बिखेरते नजर आए, जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गये। सरयू के तट पर शाम के समय विधिवत आरती की गई। इस दौरान लोगों ने राम नाम का दीया जलाकर अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के पुर्नआगमन पर उनका भावपूर्ण स्वागत किया। हनुमानगढ़ी, गुप्तारघाट, सरयू तट, लता मंगेशकर चौक समेत विभिन्न स्थानों पर दीये जलाए गए। दीपोत्सव पर सरयू घाट पर दीयों को आकर्षक ढंग पंक्तिबद्ध सजाया गया, जिन्हें देखकर ऐसा प्रतीत हुआ मानों धरती पर तारे जगमगा रहे हों। सैकड़ों दीयों की रोशनी के आगे बिजली से चलने वाले बल्ब, स्ट्रीट लाइट्स की रोशनी भी फीकी नजर आई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में दीपोत्सव के मनाया गया। इसके बाद श्रीराम मंदिर में भगवान राम का चित्रण करने वाला भव्य लेजर और लाइट शो का आयोजन हुआ। जिसकी रंगबिरंगी रोशनी से न सिर्फ रामलला का मंदिर बल्कि पूरा परिसर जगमगा उठा। लेजर शो के इंद्र धनुषी रंगों की आभा देखते ही बनी। Cglive24 NEWS

विज्ञापन

जरूरी खबरें