BREAKING NEWS

का परिणाम कांग्रेस व विपक्षी दलों को भुगतना पड़ेगा - साय

मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ

की करेंगे समीक्षा, राजधानी में दो दिनों तक लेंगे मैराथन बैठक

तब राज्य होता है मजबूत - मंत्री राजवाड़े

को मिलेगी मजबूती, जशपुर सहित कई क्षेत्रों को बड़ी सौगात

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: भारत विश्व कप के फाइनल में पहुंचा: न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया, भारत ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में हार का लिया बदला

Admin Wed, Nov 15, 2023

भारत विश्व कप के फाइनल में पहुंचा: न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया, भारत ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में हार का लिया बदला विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर अपने 2019 विश्व कप के हर का बदला ले किया है, सेमीफाइनल का दूसरा मैच शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता में खेला जाएगा… मुंबई (ए)। वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने बेखौफ बैटिंग की. भारत ने पहले खेलने के बाद न्यूजीलैंड को 398 रनों का लक्ष्य दिया है. भारत के लिए विराट कोहली ने 117 और श्रेयस अय्यर ने 105 रनों की शानदार पारीयां खेली. इसके अलावा रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में 47 और शुभमन गिल ने 66 गेंदों में नाबाद 80 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाजों की खूब धुनाई हुई. टिम साउथी ने 10 ओवर में 100 रन दिए। न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, उनके दो बल्लेबाज महज 39 रन पर ही आउट हो गए थे, लेकिन केन विलियमसन और डेरिल मिचेल के बीच 181 रनों की साझेदारी कर भारत को सोचने पर मजबूर कर दिया था। मोहम्मद शमी ने इस साझेदारी को तोड़ा. विलियमसन छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर कैच आउट हुए. सूर्यकुमार यादव ने केन का कैच पकड़ा. विलियमसन 69 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे। मोहम्मद शमी ने 7 विकेट लिए वही बुमराह और कुलदीप को 1-1 विकेट मिला। डेरिल मिचेल 119 गेंदों में 134 रन बनाकर आउट हुए. यह उनका पांचवां विकेट है. इस विश्व कप में तीसरी बार शमी ने पंजा खोला है. स्टेडियम में दर्शकों ने मिचेल की इस पारी के लिए तालियां बजाकर अभिवादन किया। कनवे ने 13, रचिन ने 13, लाठम ने 0, फिल्प्स ने 41, चपमन ने 2, सांटनेर ने 9, साउथी ने 9, बोल्ट ने 2 नाबाद और फेरगुशन ने 6 रन बनाए। सेमीफाइनल मुकाबले में वानखेड़े पर किंग कोहली ने इतिहास रचा है. सचिन तेंदुलकर के सामने विराट कोहली ने वनडे में 50वां शतक जड़ा. वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली 117 रन बनाकर आउट हो गए. कोहली टिम साउथी की गेंद पर कैच आउट हुए. पवेलियन में सभी ने कोहली को गले लगाकर बधाई दी। श्रेयस अय्यर 70 गेंदों में 105 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में अय्यर ने 4 चौके और 8 छक्के जड़े. 49 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट पर 382 रन हो गया है। श्रेयस अय्यर ने इस विश्व कप का अपना दूसरा शतक जड़ दिया है. वह 68 गेंदों में 3 चौके और 8 छक्के की बदौलत 101 पर खेल रहे हैं। भारत के लिए वर्ल्ड कप में अब तक का सफर शानदार रहा है. रोहित शर्मा ने टीम को 9 में से 7 मुकाबलों में बेहतरीन शुरुआत दिलाई. विराट कोहली भी अच्छे फॉर्म में हैं और 9 में से 7 पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं. टीम के लिए सबसे खास बात उसके मिडिल ऑर्डर की परफॉर्मेंस रही. अय्यर ने वर्ल्ड कप में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। पिछली तीन पारियों में अय्यर ने 70 से ज्यादा रन बनाए हैं. केएल राहुल ने भी नीदरलैंड्स के साथ खेले गए मैच में 62 गेंद पर शतक जड़कर दिखा दिया कि उन्हें भले ही बल्लेबाजी के ज्यादा मौके नहीं मिले हो पर वो जरूरत पड़ने पर वो रन बनाने में कोई कसर नहीं रहने देंगे। Cglive24 News

विज्ञापन

जरूरी खबरें