BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

दिल्ली। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने : भारत-इंग्लैंड मैच: टीम इंडिया की शानदार जीत, सेमीफाइनल में 254 रन का लक्ष्य भी नहीं कर पाया इंग्लैंड

Vinod Prasad Fri, Mar 6, 2026

दिल्ली। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। भारत द्वारा दिए गए 254 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और टीम इंडिया ने मैच अपने नाम कर लिया।

इंग्लैंड की टीम ने तेज शुरुआत करने की कोशिश की, लेकिन शुरुआती ओवरों में ही विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर फिल सॉल्ट 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम को लगातार झटके लगे और 7.3 ओवर के अंदर ही इंग्लैंड ने चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए।

मध्यक्रम में जोस बटलर ने संभलकर खेलने की कोशिश की, लेकिन वे भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और 25 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं हैरी ब्रूक भी सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विल जैक्स ने 20 गेंदों में 35 रन की तेज पारी खेली, लेकिन अर्शदीप सिंह ने 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर उनका विकेट लेकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई।

हालांकि बेथेल ने इंग्लैंड की उम्मीदों को जिंदा रखने की कोशिश की और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 143 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने छठे ओवर में लगातार तीन छक्के भी लगाए, जिससे मुकाबला कुछ समय के लिए रोमांचक बन गया।

अंतिम ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार नियंत्रण दिखाया। जसप्रीत बुमराह ने 18वें ओवर में सिर्फ 6 रन दिए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 19वें ओवर में महज 9 रन खर्च करते हुए सैम का विकेट भी झटका। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 30 रन चाहिए थे, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें