: हर हर शंभू गाने वाली फरमानी नाज के चचेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या, अज्ञात बदमाशों ने उतारा मौत के घाट
मुजफ्फरनगर। हर हर शंभू गाकर स्टार बनी गायिका व यू ट्यूबर फरमानी नाज के चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार देर शाम बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना रतनपुरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी की है।
शनिवार देर शाम खुर्शीद नाम के एक युवक पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। हमले में खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। परिजनों को हमले की सूचना मिली तो वे तुरंत खुर्शीद को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकित तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के मृतक परिजनों ने अस्तपाल में जमकर हंगामा मचाया था।
खुर्शीद यूट्यूबर व सिंगर फरमानी नाज का चचेरा भाई था। फरमानी नाज हाल ही में वे हर-हर शंभू गाना गाकर सुर्खियों में आईं थी। जिसके बाद देवबंद के उलेमाओं ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया था। कहा था। इसके बाद फरमानी नाज ने उलेमाओं को जवाब दिया था कि जब मेरे पति ने मुझे छोड़ दिया था, तब ये उलेमा कहां थे। ये उलेमा इस्लाम के नाम पर महिलाओं के हर काम को हराम बता देते हैं।
Cglive24 News
विज्ञापन