BREAKING NEWS

देश की आधी आबादी का हुआ अपमान – बृजमोहन अग्रवाल

: RCB, MI और KKR के बीच होगी भिड़ंत…. जानिए कितने में मिल रहा टिकट?

9 साल की बच्ची से 16 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर,रायपुर-दुर्ग में लू जैसे हालात

37 CMO के हुए तबादले

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: बिगनी पहनकर लड़की ने मेट्रो में किया सफर: सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल, DMRC ने बयान जारी कर कही ये बात

Admin Tue, Apr 4, 2023

डीएमआरसी के बयान के मुताबिक, यात्रियों को ऐसे किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए या ऐसा कोई पहनावा नहीं पहनना चाहिए जिससे दूसरे यात्रियों की संवेदनाएं आहत हों… नईदिल्ली (ए)। दिल्ली मेट्रो से कभी कभी लोगों के अजीब हरकत की तस्वीरें सामने आती रहती हैं. दिल्ली मेट्रो के एक कोच में कथित तौर पर ‘छोटे कपड़ों’ में यात्रा कर रही एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला अन्य महिला यात्रियों के साथ ‘छोटे कपड़ों (बिकिनी)’ में मेट्रो कोच के अंदर बैठी हुई नजर आती है. बाद में महिला खड़ी होकर वहां से चली जाती है. दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘डीएमआरसी अपने यात्रियों से सभी सामाजिक शिष्टाचार और प्रोटोकॉल का पालन करने की उम्मीद करती है जो समाज में स्वीकार्य हैं।’’ बयान के मुताबिक, ”यात्रियों को ऐसे किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए या ऐसा कोई पहनावा नहीं पहनना चाहिए जिससे दूसरे यात्रियों की संवेदनाएं आहत हों.” दिल्ली मेट्रो ने कहा कि डीएमआरसी का संचालन और रखरखाव अधिनियम में ‘अभद्रता’ को धारा 59 के तहत दंडनीय अपराध के रूप में सूचीबद्ध करता है। डीएमआरसी ने बयान में कहा, ‘‘हम अपने सभी यात्रियों से अपील करते हैं कि वे मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में यात्रा करते समय कृपया मर्यादा बनाए रखें. हालांकि, यात्रा करते समय कपड़ों की पसंद जैसे मुद्दे एक व्यक्तिगत मुद्दा है और यात्रियों से अपेक्षा की जाती है कि वे एक जिम्मेदार तरीके से अपने आचरण को स्व-विनियमित करें।’’ बता दें कि यह वीडियो आग की तरह फैल रहा था. कई लोग इसकी आलोचना कर रहे थे तो कई इसकी चुटकी भी ले रहे थे. यहां तक की महिलाएं भी उसके ड्रेस को देखकर हैरान थीं. सोशल मीडिया पर कई लोग इसपर तंज कस रहे थे. कुछ इसपर कार्रवाई की भी मांग कर रहे थे. लोग दिल्ली मेट्रो के नियमों की याद दिला रहे थे. वे उसके कपड़ों की तुलना उर्फी जावेद से कर रहे थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें