BREAKING NEWS

ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल

11.70 लाख की ठगी, साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दूसरे से अफेयर के शक में हुआ था विवाद

80% झुलसा, घटना CCTV में कैद

के खिलाफ पहली एफआईआर हुई दर्ज

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: राजनांदगांव : पुराना ढाबा के किसानों को अब खेत जाने में नहीं आएगी परेशानी

00 4 वर्षों से मांग कर रहे पवन निर्मलकर का प्रयास रंग लाया 00 संवेदनशील पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन ने छग शासन से दिलाई स्वीकृति 00 बनेगा अब 30 लाख रूपए से डब्ल्यूबीएम सड़क राजनांदगांव। पुराना ढाबा, वार्ड क्र. 4 की वर्षों पुरानी मांग खेती किसानी कार्य के लिए आने-जाने का रास्ता सतनामी पारा से जयराम साहू के घर तक सड़क निर्माण की रही है। उक्त मांग को जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा राजनांदगांव के जिला उपाध्यक्ष पवन निर्मलकर ने जनहित की समस्या के निदान के लिए विगत 4 वर्षों से संघर्ष करते आ रहे थे। निर्मलकर के प्रयास को छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने पूरा किया। विदित हो कि निर्मलकर द्वारा जून माह में विधानसभा अध्यक्ष एवं पुर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को खेती-किसानी से जुड़े वार्डवासियों की समस्याओं से अवगत कराया। जिला उपाध्यक्ष पवन निर्मलकर ने बताया कि संवेदनशील विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने उक्त समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सड़क निर्माण के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से राशि स्वीकृत कराया गया। डॉ. सिंह की पहल पर पुराना ढाबा, वार्ड 4 में खेती-किसानी के लिए आने-जाने हेतु सतनामी पारा से जयराम साहू के घर तक कच्चे रास्ते को डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण हेतु 30 लाख रूपए अधो संरचना विकास एवं पर्यावरण विकास निधि से स्वीकृति आदेश कलेक्टर राजनांदगांव को जारी किया गया है। विदित हो कि जिला उपाध्यक्ष पवन निर्मलकर वार्ड की विभिन्न जनहितकारी समस्याओं को लेकर वार्ड के नागरिकों के साथ हमेशा मांग उठाते रहे हैं। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार आने के बाद वार्ड की समस्याओं का निदान होना शुरू हो गया है। धोबी पारा स्थित दुर्गा मंच निर्माण हेतु 2.5 लाख रूपए की स्वीकृति पूर्व में प्राप्त हुई है। उक्त कार्य शीघ्र प्रारंभ होने की प्रक्रिया जारी है। 00 डॉ. रमन सिंह को किया धन्यवाद ज्ञापित जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पवन निर्मलकर ने डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण हेतु 30 लाख रूपए, दुर्गा मंच निर्माण हेतु 2.5 लाख रूपए स्वीकृति होने पर विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को उनके रायपुर स्थित विधानसभा अध्यक्ष निवास पहुंचकर धन्यवाद ज्ञापित किया है। उक्त निर्माण कार्य स्वीकृत होने से पुराना ढाबा के रहवासियों एवं किसानों में खुशी की लहर है।  

विज्ञापन

जरूरी खबरें