: ओडिशा ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 233: ओडिशा और तमिलनाडु में एक दिन का राजकीय शोक; रेल मंत्री, केंद्रीय मंत्री प्रधान और सीएम पटनायक ने लिया घटना स्थल का जायजा
Admin Sat, Jun 3, 2023
ओडिशा ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 233: ओडिशा और तमिलनाडु में एक दिन का राजकीय शोक; रेल मंत्री, केंद्रीय मंत्री प्रधान और सीएम पटनायक ने लिया घटना स्थल का जायजा
ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 233 पर पहुंच गई है. यहां रात भर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अस्पतालों में घायलों का अंबार लग गया है…
बालासोर (ए)। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार 2 जून शाम हुए एक दर्दनाक ट्रेन हादसे के बाद 233 लोगों की जान चली गई तो वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इसके साथ ही ओडिशा सरकार ने शनिवार को सभी कार्यक्रमों को रद्द करते हुए राजकीय शोक का आदेश दे दिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पीड़ितों के लिए मुआवजा राशि की घोषणा की है। इसी बीच राज्य के सीएम नवीन पटनायक ने इस हादसे के बाद राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। ओडिशा के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है. इसलिए पूरे राज्य में 3 जून को कोई उत्सव नहीं मनाया जाएगा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने भी एक दिन का राजकीय शोक की घोषणा की है।
वही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक घटना स्थल का जायजा लिया। खबर ये भी आ रही है की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुबह दस बजे हेलीकॉप्टर से आएंगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कोलकाता की अपनी यात्रा बीच में ही छोड़ दी और ओडिशा के बालासोर पहुंच गए हैं।
Cglive24 News
विज्ञापन