: विधानसभा चुनाव के तारीख का हुआ ऐलान: छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को होगी वोटिंग, 3 दिसंबर आएगा रिजल्ट, जानिए अन्य राज्यों की तिथि
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 5 चुनावी राज्यों में हमने 40 दिनों में अपना दौरा पूरा किया. इन राज्यों की राजनीतिक पार्टियों और केंद्रीय एवं राज्य प्रवर्तन एजेंसियों से बात की गई…
नईदिल्ली (ए)। सोमवार को चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के आकाशवाणी भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी जानकारी दी गई। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 60 लाख युवा वोटर्स पहली बार वोट डालने वाले हैं. मिजोरम में कुल मिलाकर 8.52 लाख वोटर्स हैं. छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.25 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ वोटर्स हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 17,734 मॉडल पोलिंग स्टेशन, 621 पोलिंग स्टेशन के प्रबंधन का जिम्मा पीडब्ल्यूडी स्टाफ के पास होगा. 8,192 पोलिंग स्टेशन का जिम्मा महिलाएं संभालने वाली हैं. पांच राज्यों के 679 विधानसभा सीटों में 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। पांच राज्यों में 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता हैं. उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को वोटिंग लिस्ट जारी होगी, 23 अक्टूबर तक वोटिंग लिस्ट में सुधार का मौका मिलेगा।
मिजोरम में 7 नवंबर को, छत्तीसगढ़ में दो चरण 7 नवंबर और 17 नवम्बर को, राजस्थान में 23 नवंबर को, मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को तथा तेलंगाना में 30 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटो को गिनती 3 दिसंबर को होगी।
मिजोरम विधानसभा में सीटों की संख्या 40 है. छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सीटें हैं. मध्य प्रदेश विधानसभा 230 सीटों वाली है, जबकि तेलंगाना विधानसभा 119 सदस्यों वाली है. राजस्थान में विधानसभा सीटों की संख्या 200 है।
ज्ञात हो कि देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले इन पांचों राज्यों के जो भी चुनावी नतीजे होंगे, वो तय करेंगे कि अगली सरकार किस दल की बन सकती है. यही वजह है कि कांग्रेस, बीजेपी के अलावा सभी क्षेत्रीय दलों ने अपने चुनावी कैंपन को मजबूत करना शुरू कर दिया है. अभी से ही घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की जा रही है और आने वाले चुनावी एजेंडे पर बात हो रही है. इस बार का विधानसभा चुनाव भी काफी दिलचस्प होने वाला है।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी बताया जा रहा है. यही वजह है कि इन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण राज्य राजस्थान और मध्य प्रदेश होने वाले हैं, जहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है. कहीं न कहीं ये 2024 की दिशा तय करेंगे।

विज्ञापन