BREAKING NEWS

देश की आधी आबादी का हुआ अपमान – बृजमोहन अग्रवाल

: RCB, MI और KKR के बीच होगी भिड़ंत…. जानिए कितने में मिल रहा टिकट?

9 साल की बच्ची से 16 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर,रायपुर-दुर्ग में लू जैसे हालात

37 CMO के हुए तबादले

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

अयोध्या स्थित राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम दरबार का नाम अब आधि : राम दरबार का बदला नाम; मंदिर ट्रस्ट ने संतों के सुझाव से रखा ये नया नाम

Vinod Prasad Sun, Jan 11, 2026

Ram Mandir: अयोध्या स्थित राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम दरबार का नाम अब आधिकारिक रूप से राम परिवार कर दिया गया है। यह निर्णय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भारतीय संस्कृति और भाषा की शुद्धता को ध्यान में रखते हुए लिया है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, “दरबार” शब्द उर्दू मूल का है, जबकि राम मंदिर की संकल्पना पूरी तरह सनातन, भारतीय और लोक परंपराओं पर आधारित है। इसी कारण अब भगवान श्रीराम को एक राजसी दरबार के रूप में नहीं, बल्कि एक आदर्श पारिवारिक स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

ट्रस्ट के पास आया नाम बदलने का सुझाव 
बता दें कि ट्रस्ट के पास राम दरबार का नाम बदलने का सुझाव आया था। इसके बाद संतों से विचार-विमर्श कर यह निर्णय लिया गया। “राम परिवार” नाम में भगवान श्रीराम के साथ माता सीता, भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और भक्त हनुमान के पारिवारिक और भावनात्मक संबंधों का भाव झलकता है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ता है।

क्यों बदला नाम? 
प्रथम तल पर स्थापित राम परिवार में भगवान श्रीराम, माता सीता, भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियाँ विराजमान हैं। ट्रस्ट का मानना है कि “दरबार” शब्द में शासकीय और औपचारिक भाव अधिक है, जबकि भगवान राम को लोकनायक और मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में देखा जाता है। इस निर्णय का संत समाज ने भी स्वागत किया है। 

विज्ञापन

जरूरी खबरें