BREAKING NEWS

अनिल अग्रवाल समेत 10 पर एफआईआर दर्ज

को मिला नियुक्ति पत्र

CBSE 10वीं में 98.2% लाकर जिले को किया गौरवान्वित

19 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट, रायपुर समेत कई जिले तपेंगे

ट्रक और माजदा की टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: CG PSC: छत्तीसगढ़ के कथित पीएससी भर्ती घोटाले की CBI जांच शुरू, रायपुर और भिलाई में छापे

CG PSC: छत्तीसगढ़ के कथित पीएससी भर्ती घोटाले की CBI जांच शुरू, रायपुर और भिलाई में छापे सीजी लाइव 24 न्यूज CG PSC: राज्‍य के चर्चित कथित लोकसेवा भर्ती घोटोले में आखिर सीबीआई हरकत में आ ही गई। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि परीक्षा में चयनित कुल 171 उम्मीदवारों की मेरिट सूची में छत्तीसगढ़ सरकार के तत्कालीन वरिष्ठ अधिकारियों के बेटे, बेटियों, रिश्तेदारों के साथ-साथ राजनेताओं का भी चयन किया गया था। HIGHLIGHTS पीएससी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव पर मामला दर्ज। ईओडब्ल्यू के प्रतिवेदन के बाद CBI ने की कार्रवाई। संबंधितों के ठिकानों पर मारे गए छापे, ली तलाशी। सीजी लाइव 24 न्यूज रायपुर। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने कथित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले (पीएससी) की जांच शुरू कर दी है। तत्कालीन अध्यक्ष, अधिकारियों और राजनेताओं के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को 2020-22 के दौरान जिला कलेक्टरेट और डिप्टी एसपी के रूप में नियुक्त किया गया था। अधिकारियों ने सोमवार को यह बात कही। वहीं सीजी पीएससी के तत्‍कालीन अध्‍यक्ष टामन सिंह सोनवानी और तत्‍कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव के ठिकानों पर मारे गए हैं। सीबीआई सूत्रों के अनुसार अध्‍यक्ष और सचिव के साथ ही परीक्षा नियंत्रण के आवासीय परिसरों की तलाशी ली जा रही है। एजेंसी ने तत्कालीन सीजीपीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव जेके ध्रुव और अन्य के खिलाफ कथित भाई-भतीजावाद और अपने अयोग्य बेटों, बेटी, रिश्तेदारों और परिचितों को जिला कलेक्टरों, डिप्टी एसपी के बड़े पदों पर भर्ती सुनिश्चित करने के लिए मेरिट सूची में डालने के आरोप में FIR दर्ज की है। [caption id="attachment_6952" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] CBI ने आरोप लगाया है कि सोनवानी के बेटे नितेश को कथित तौर पर डिप्टी कलेक्टर, उनके बड़े भाई के बेटे साहिल को डिप्टी एसपी और उनकी बहन की बेटी सुनीता जोशी को श्रम अधिकारी, उनके बेटे की पत्नी निशा कोसले को डिप्टी कलेक्टर और उनके भाई की बहू को कथित तौर पर डिप्टी कलेक्टर के रूप में चुना गया था। दीपा आदिल जिला आबकारी अधिकारी। CBI प्रवक्ता ने कहा है कि, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ के तत्कालीन सचिव (ध्रुव) ने अपने बेटे (सुमित) को डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित किया। इनके चयन की चल रही जांच : अभ्यर्थी - पद - रिश्तेदारी नितेश - डिप्टी कलेक्टर- टामन सिंह के बेटे साहिल- डीएसपी - टामन सिंह के बड़े भाई के बेटे निशा कोसले- डिप्टी कलेक्टर- टामन सिंह की बहू दीपा अजगले आडिल- जिला आबकारी अधिकारी- टामन सिंह सोनवानी की भाई बहू सुनीता जोशी - लेबर आफिसर- टामन सिंह सोनवानी की बहन की बेटी सुमित ध्रुव- डिप्टी कलेक्टर- पीएससी सचिव के बेटे नेहा खलखो- डिप्टी कलेक्टर- राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो की बेटी निखिल खलखो- डिप्टी कलेक्टर- राज्यपाल के सचिवअमृत खलखो की बेटे साक्षी ध्रुव- डिप्टी कलेक्टर- डीआइजी ध्रुव की बेटी प्रज्ञा नायक- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिश्तेदार की बेटी प्रखर नायक- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिश्तेदार की बेटे अनन्या अग्रवाल- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता की बेटी शशांक गोयल- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता सुधीर कटियार का दामाद भूमिका कटियार- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता सुधीर कटियार की बेटी खुशबू बिजौरा- डिप्टी कलेक्टर - मंत्री के ओएसडी के साढू की बेटी स्वर्णिम शुक्ला- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला की बेटी राजेन्द्र कुमार कौशिक- डिप्टी कलेक्टर- कांग्रेस नेता के बेटे मीनाक्षी गनवी- डिप्टी कलेक्टर - टामन सिंह सोनवानी के करीबी की बेटी

विज्ञापन

जरूरी खबरें