BREAKING NEWS

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के साथ रवि योग, जानें मुहूर्त, योग, नक्षत्र और राह

मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

लाईनिंग कार्य के लिए 2.43 करोड़ स्वीकृत

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मन्नू-बिमला राठौर की जिंदगी

अग्रवाल ने किया श्री अग्रोहा पैलेस का भूमिपूजन

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9753200176 है।

: CG Politics: कौन होगा बृजमोहन अग्रवाल का उत्तराधिकारी? बीजेपी-कांग्रेस के दावेदारों के सामने आ रहे नाम

  Cglive24 news रायपुरः इस बार छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के साथ लोकसभा चुनाव में भी कमाल किया। जहां विधानसभा चुनाव जीतते हुए सरकार में वापसी की। इस जीत में 8 बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि 8 बार के विधायक ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की। साथ Cglive24 news रायपुरः इस बार छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के साथ लोकसभा चुनाव में भी कमाल किया। जहां विधानसभा चुनाव जीतते हुए सरकार में वापसी की। इस जीत में 8 बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि 8 बार के विधायक ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की। साथ ही सांसद बनने के बाद अपने पद के साथ ही मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। रिजाइन करने के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर एक बार फिर से सियासत तेज हो गई है। जहां बीजेपी के बहुत से दावेदार सक्रिय हो गए हैं। वहीं, बृजमोहन के हटने के बाद कांग्रेस इस सीट को आसान मान रही है। Cglive24 news दरअसल, छत्तीसगढ़ की राजनीति में बीजेपी के नेता बृजमोहन अग्रवाल का नाम और कद किसी से छुपा नहीं है। 8 बार के विधायक के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पिछले कुछ दिनों में ऐसा घटनाक्रम सामने आया है जहां सालों तक बुलंदी पर रहने वाले बृजमोहन अब ढलान पर पहुंच गए हैं। चाहे मोदी की मंत्रिमंडल में जगह ना मिलने की बात हो या फिर तय समय से पहले ही उनका विधानसभा सदस्य से इस्तीफा देना हो। हालांकि उनके भारी मन से इस्तीफा देने के बाद इस बात की चर्चा तेज है कि बृजमोहन के बदले मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जाए। वहीं, इस विधानसभा सीट पर उनका उत्तराधिकारी कौन होगा? Cglive24 news सक्रिय हुए कई दावेदार सीनियर नेता बृजमोहन अग्रवाल के रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक के तौर पर इस्तीफा देने के बाद से अब कई दावेदार सक्रिय हो गए हैं। फिर चाहे बात मंत्री बनने की हो या फिर विधानसभा उपचुनाव में टिकट पाने की हो। विधानसभा में उनके उत्तराधिकारी के तौर पर बात की जाए तो संजय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद उपासने, केदारनाथ गुप्ता, अमित साहू, देवजी भाई पटेल सहित प्रेम प्रकाश के नाम सामने आ रहे हैं।   [caption id="attachment_7274" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072cglive24[/caption] कांग्रेस ने कसा तंज एक तरफ जहां मंत्री और विधायक बनने के लिए दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बृजमोहन के नाम पर बीजेपी पर तंज कस रही है। हालांकि उनके तंज पर बीजेपी के सीनियर मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार किया है। इसके साथ ही पार्टियों के बीच जुबानी हमले तेज हो गए है। जहां बीजेपी पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस के चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस चाहे किसी भी बड़े नेता को टिकट दे दे लेकिन बीजेपी का छोटा सा कार्यकर्ता ही उसको निपटा देगा। उनकी चुनौती का कांग्रेस के पूर्व संसदीय मंत्री विकास उपाध्याय ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता तो आती जाती रहती है। किसी को इतना अहंकार नहीं करना चाहिए। कांग्रेस से ये कर सकते हैं दावा बृजमोहन अग्रवाल के हटने के बाद कांग्रेस में भी उम्मीद जगी है। यहां से बात की जाए तो कन्हैया अग्रवाल का नाम आगे है। इन्होंने बृजमोहन के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके अलावा प्रमोद दुबे है। इसके साथ तीसरा नाम सनी अग्रवाल का है। जो कि काफी सक्रिय रहे हैं। साथ ही विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण के पहले जमकर पैसे कर चुके हैं। [caption id="attachment_7275" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072cglive24[/caption] कौन हो सकता है दावेदार? जहां चुनाव को लेकर कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं कहा जा रहा है कि यदि दावेदारों को चुनने में बृजमोहन की चली तो पूर्व एमपी सुनील सोनी या फिर परिवार के किसी को कैंडिडेट बनाया जा सकता है। हालांकि चर्चा ये भी है कि पार्टी किसी नए चेहरे को भी मौका दे सकती है।
[caption id="attachment_7170" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption] [caption id="attachment_7205" align="alignnone" width="300"] Oplus_131072[/caption]
Cglive24 news

विज्ञापन

जरूरी खबरें